Uttarakhand Weather:गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने फिर जारी किया अलर्ट, जानिए कब-कब होगी बारिश

उत्तराखंड में तपती गर्मी से एक बार फिर राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने तीन जून को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों जबकि चार जून से पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र,देहरादून के निदेशक डॉ.बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली,बागेश्वर व पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

Uttarakhand Weather Relief heat Meteorological Department again issued alert know when rain

इन जिलों में 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। उन्होंने बताया कि अब प्रदेश में तापमान बढ़ने की संभावना नहीं है।

उत्तराखंड में भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। कुछ दिनों तक अब देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड में मौसम बदलने वाला हैै। मौसम विभाग ने चार जून को प्रदेश भर में बारिश की संभावना जताई है।

इसके साथ ही मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में 5 और 6 जून को प्रदेश के सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बादल बरसने के आसार हैं। साथ ही तेज हवाऐं भी चलेंगी। इससे मौसम सुहावना हो जाएगा।

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में बीते शनिवार तक भीषण गर्मी और हीटवेव चल रही थी। इस दौरान गर्मी ने कई रिकॉर्ड तोड़े। शनिवार को कई जिलों में झमाझम बारिश से मौसम बदला और राहत भी मिली। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

बीते रोज हुई झमाझम बारिश का असर तापमान पर ऐसा पड़ा कि दो सप्ताह बाद दून का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे आ गया। इसके साथ रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से लोगों ने राहत की सांस ली।

रविवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 38.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान एक डिग्री कमी के साथ 21 डिग्री रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक यहां आगामी 20 से 22 जून तक मॉनसून पहुंच जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+