Uttarakhand weather: कुमाऊं समेत 8 जिलों के लिए रेड अलर्ट,6 जिलों में स्कूल बंद रखने के आदेश,जानिए कहां-कहां
उत्तराखंड में तीन दिनों से लगातार बारिश का क्रम जारी है। जो कि आने वाले दो दिन और रह सकते हैं। मौसम विभाग ने 6 और 7 जुलाई के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया है।
प्रदेश भर के 8 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिसे देखते हुए 6 जिलों में स्कूल बंद रखने के आदेश जारी हो चुके हैं।

मानसून की बारिश से उत्तराखंड में दुश्वारियां बढ़ गई है। चार धाम यात्रा मार्ग जगह जगह बंद हैं। नदी नाले उफान पर हैं। कई सड़कें बंद पड़ी हैं। इस बीच बारिश लगातार जारी है। जिससे लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है।
इस बीच मौसम विभाग ने कल शनिवार 6 जुलाई के लिए चेतावनी जारी करते आठ जिलों के लिए भारी से अत्यंत भारी बारश का रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार कुमाऊँ मंडल के सभी जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। जिसके बाद कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।
मौसम विभाग ने पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल ,उधम सिंहनगर,अल्मोडा,पौड़ी गढ़वाल और हरिद्वार रेड अलर्ट घोषित किया है। देहरादून , टिहरी ,उत्तरकाशी ,रुद्रप्रयाग और चमोली के लिए के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
पहाड़ से मैदान तक लगातार हो रही वर्षा से पूरे प्रदेश में दुश्वारियां बढ़ गई हैं। पहाड़ों में भूस्खलन और बरसाती गदेरों के उफान के कारण कई प्रमुख मार्ग बंद हो गए हैं। नदियों के रौद्र रूप धारण करने से आसपास की बस्तियों को खतरा उत्पन्न हो गया है।
मैदानी शहरों में भारी वर्षा के कारण चौक-चौराहे, गली-मोहल्ले जलमग्न हो गए हैं। लामबगड़ में बरसाती नाले के उफान के कारण बदरीनाथ मार्ग अवरुद्ध है। वहीं, उत्तरकाशी में गोमुख के पास पैदल पुलिया क्षतिग्रस्त होने से दो कांवड़ यात्री बह गए।
गंगोत्री, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू के पास सुचारु कर दिया गया है। इस स्थान पर राष्ट्रीय राजमार्ग करीब 7 घंटे अवरुद्ध रहा। जनपद में तीन संपर्क मार्ग भी अवरुद्ध हैं। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरासू के पास भूस्खलन हो रहा है। भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो रहा है।
बारिश के चलते गौरीकुंड हाईवे पर संगम के समीप केदारनाथ हाईवे पर सुरंग की पहाड़ी से मलबा आने से सुरंग आवाजाही के लिए बाधित हो गई है। सुरंग के बाहरी हिस्से पर लगातार बोल्डर गिर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications