उत्तराखंड में बारिश का कहर, कार के नदी में बहने से 4 यात्री लापता,देहरादून में दो सगी बहनें बही

उत्तराखंड में बारिश का कहर, बुधवार को दो बड़े हादसे आए सामने

देहरादून, 14 जुलाई। उत्तराखंड में मानसून की बारिश का कहर जारी है। बुधवार को दो बड़े हादसे सामने आए, जिसमें एक कार के नदी में ब​हने से चार लोग लापता हो गए। इधर देहरादून में बारिश में उफनाए बरसाती नाले में दो सगी बहनें बह गईं। एक बहन का शव बरामद हुआ है। जबकि दूसरी लापता है।

uttarakhand weather Rain wreaks havoc passengers missing due to car flowing into the river,

कौड़ियाला से 2 किमी पहले कार नदी में गिरी, 4 लापता

बुधवार को टिहरी जिले में कार नदी में गिर गई जिसमें नदी मे बहकर लोग लापता हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार नई टिहरी में सुबह के वक्त कौड़ियाला से लगभग 2 किमी पहले एक कार नदी में गिर गई। जिसमें मेरठ निवासी चार लोग जो केदारनाथ यात्रा के लिए निकले थे, नदी मे बहकर लापता हो गये हैं। सूचना मिलते ही पुलिस व एसडीआएफ की टीम इन लोगों के खोज-बीन में जुट गई। टीम को नदी किनारे गाड़ी की नम्बर प्लेट, कैरी बैग, मोबाइल व आधार कार्ड मिले। वाहन की नंबर प्लेट से वाहन स्वामी निखिल का पता चला है। जिससे प्राप्त जानकारी से कार लेकर उनके चाचा पंकज शर्मा चार लोगों के साथ 10 जुलाई को केदारनाथ यात्रा के लिए निकले थे।

बरसाती नाले में दो सगी बहनें बही, एक का शव बरामद

देहरादून में बुधवार को बारिश में उफनाए बरसाती नाले में दो सगी बहनें बह गईं। करीब तीन घंटे बाद बड़ी बहन का शव बरामद हो गया जबकि छोटी बहन की तलाश में पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगी हुई हैं। देर शाम तक छोटी बहन का पता नहीं चल पाया था। दोनों बहनें अपनी नानी के यहां रहती थीं। पुलिस ने बड़ी बहन के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। हादसा रायपुर थाना क्षेत्र के तरला आमवाला का है, जहां कुछ लोग बस्ती में झुग्गी झोंपड़ी बनाकर रहते हैं। यहीं पर नाले के किनारे झोंपड़ी के पास दो सगी बहनें खुशी (8 वर्ष) और रचना (6 वर्ष) खेल रही थीं। अचानक नाले में पानी का तेज बहाव आया और दोनों बहनों को अपने साथ बहा ले गया। आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद रायपुर थाने से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीमों ने बचाव अभियान शुरू किया तो करीब तीन घंटे बाद खुशी का शव एक खेत से बरामद हो गया जबकि, रचना की तलाश में टीमें लगी हुई हैं।

चट्टान गिरने से एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत

बुधवार को ऊखीमठ के निकट किमाणाधार में चट्टान गिरने से इसकी चपेट में आई एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह कुंड-चमोली राजमार्ग पर ऊखीमठ के निकट किमाणा धार में अचानक चट्टान टूट गई जिससे सड़क पर चल रही 75 वर्षीय मंगली देवी निवासी डुंगर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।

17 जुलाई के बाद बारिश में तेजी आने की संभावना

मौसम विभाग ने बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिले के लिए गुरुवार को कहीं कहीं भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में 15, 16 व 17 को टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत जिले के अधिकांश स्थान व शेष जिलों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। 17 जुलाई के बाद बारिश में तेजी आने की संभावना है। वहीं बुधवार को राज्य में अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी व उत्तरकाशी जिलों में कहीं कहीं बारिश दर्ज की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+