Uttarakhand Weather: देहरादून समेत इन जिलों में आज भी बारिश, मानसून की विदाई के लिए कब तक करना होगा इंतजार

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में फिलहाल मानूसन की बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। पहाड़ों में तबाही मचाने के बाद अब देहरादून में अतिवृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो बारिश से फिलहाल राहत नहीं मिलने जा रही है।

आज भी बारिश का दौर जारी रहेगा। देहरादून में सुबह से ही हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। बीते कुछ दिनों से देहरादून में बारिश ने कहर बरपाने के साथ कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, टिहरी और हरिद्वार जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand Weather Rain continues today districts Dehradun how long wait for monsoon to leave

उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग के कुछ हिस्सों में भी तेज बारिश का येलो अलर्ट है। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल मानसून की विदाई नहीं होने जा रही है। सितंबर आखिर तक की मानूसन की विदाई तय है। मानसून की बारिश ने इस बार पूरे उत्तराखंड में जमकर तबाही मचाई है। अगस्त में उत्तरकाशी के धराली में हुई त्रासदी के बाद चमोली के थराली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ और अब देहरादून में भी भीषण आपदा आई हुई है।

चमोली के नंदा नगर क्षेत्र में आई आपदा में 12 लोग लापता हो गए, जिसमें से दो के शव बरामद हुए हैं। वहीं 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। नंदा नगर के तीन क्षेत्रों में आपदा से भारी तबाही मची है। बिनसर सेंती लगा कुंतरी, फला लगा कुंतरी और धुरमा को भारी नुकसान पहुंचा है।

उधर देहरादून के रायपुर, मालदेवता, सहस्त्रधारा, मसूरी, विकासनगर की तरफ भी प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिला। देहरादून आपदा में चार और शव बरामद कर दिए गए हैं, जबकि 13 लोग अभी भी लापता चल रहे हैं। देहरादून में आपदा में मरने वालों की संख्या 27 हो गई है। प्रशासन पूरी तरह से रेस्क्यू और राहत बचाव कार्य चला रहा है। हालांकि मौसम बार बार बाधा बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+