उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से सामने आया भयावह मंजर,लैंडस्लाइड से पहाड़ी गिरकर सड़क पर आई, Video

Uttarakhand weather Pithoragarh landslide उत्तराखंड में भारी बारिश से जगह जगह नुकसान की खबरें सामने आ रही है। इस बीच पिथौरागढ़ में मुनस्यारी के पास लैंडस्लाइड का एक वीडियो सामने आया है। जो कि काफी भयावह नजर आ रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह पूरा पहाड़ सड़क पर टूट कर गिर गया।

काफी देर तक हवा में धूल के गुबार नजर आ रहे हैं। लैंडस्लाइड से दोनों तरफ ट्रैफिक रूक गया। वीडियो में वो भयानक मंजर कैद हो गया। प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश का कहर जारी है। पिथौरागढ़ के जोहार घाटी रोड, लीलम मुनस्यारी में पूरा पहाड़ दरक गया। इस घटना का भयावह वीडियो सामने आया है।

Uttarakhand weather Pithoragarh landslide horrifying scene hill fell on road Video

जिसमें पूरा का पूरा पहाड़ धंसकर सड़क पर आता हुआ नजर आ रहा है। मलबा गिरने से सड़क टूट गई है और रास्ते को भी नुकसान पहुंचा है। वीडियो में पहाड़ी से रेत के टीले की तरह बड़े-बड़े बोल्डर लुढ़कते हुए देखे जा सकते हैं। इसके बाद दूर-दूर तक धूल का ग़ुबार छा गया। आसपास के पूरे इलाके में काफी देर तक अंधकार हो गया।

Recommended Video

    उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से सामने आया भयावह मंजर,लैंडस्लाइड से पहाड़ी गिरकर सड़क पर आई

    ये घटना मुनस्यारी के पास स्थित मल्ला जोहार क्षेत्र में हुई है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त तल्ला जोहार क्षेत्र के कोटा का रहने वाला एक शख्स अपनी बकरियों के साथ यहां से निकल रहा था। तभी पहाड़ नीचे धंस गया, जिसकी चपेट में कई बकरियां आ गई। बारिश की वजह से इस इलाके में लगातार लैंड स्लाइड का खतरा बना हुआ है।

    उत्तराखंड में बीते ​कई दिनों से भारी बारिश का क्रम जारी है। जिससे पहाड़ों में भूस्खलन की घटनाएं भी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने चार सितंबर तक फिलहाल इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान जताया है। देहरादून समेत कई इलाकों में मंगलवार को भी बारिश का अलर्ट है। इस बीच चारों धाम समेत कई हाईवे पर बोल्डर गिरने, भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+