Uttarakhand weather: पल-पल बदल रहा मौसम का मिजाज,बारिश बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन,दीपावली तक कैसा रहेगा मौसम?

Uttarakhand weather update: उत्तराखंड में पल पल मौसम का मिजाज बदल रहा है। बीते कुछ दिनों से लगातार मौसम में ठंड बढ़ने लगी है। पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी से ठंड का असर नजर आने लगा है। मैदानी इलाकों में पहाड़ की बारिश व बर्फ का असर सुबह शाम दिख रहा है।

मैदानों में दिन में मौसम साफ होने से गुनगुनी धूप का मजा आने लगा है। जो कि थोड़ी देर ही सहन हो पा रही है, जबकि रात में ठंड का असर होने लगा है। आज गुरुवार को मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश की वजह से सुबह और रात में ठंड बढ़ सकती है। जिससे ठिठुरन होने लगी है।

Uttarakhand weather mood changing every moment chill increased rain snowfall Diwali mein mousham

ऊंची चोटियों पर बारिश की संभावना
पर्वतीय क्षेत्रों में ऊंची चोटियों पर बारिश की संभावना है जिससे ठंड में भी बढ़ोतरी हो सकती है। पहाड़ों में लोगों ने गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिए हैं, जबकि दिन के समय चटक धूप होने के कारण सामान्य कपड़ों में लोग नजर आ रहे हैं।

बदलते मौसम से ​बढ़ी शिकायतें
मैदानी इलाकों में दिन में टी शर्ट तो सुबह शाम हल्के गर्म कपड़े पहनने लगे हैं। इस बीच बदलते मौसम से जुकाम,बुखार और अन्य ​शिकायतों को लेकर लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं।

शीतकालीन प्रवास के लिए लौट रहे ग्रामीण
चमोली की सीमांत नीति घाटी के साथ ही द्रोणागिरी और कागा गांव से ग्रामीणों ने निचले क्षेत्रों के लिए प्रवास करना शुरू हो गया है। नीति और माना घाटी में सर्दियों में कड़ाके की ठंड पड़ती है और गांव बर्फ से ढक जाते हैं। ऐसे में ग्रामीण शीतकालीन प्रवास के लिए दूसरे क्षेत्रों में चले जाते हैं। दीपावली से पहले घाटी के आठ गांव भी खाली हो जाएंगे।

दीपावली तक रौनक
गर्मी शुरू होने के बाद ये लोग अपने गांव में वापस लौट आएंगे। उधर मुखबा,हर्षिल घाटी दीपावली तक रौनक रहेगी। गंगोत्री धाम के कपाट बंद होते ही घाटियां खाली होने लगेगी। इसके बाद पूरा क्षेत्र बर्फबारी से ढ़कना शुरू हो जाएगा। माना जा रहा है कि इस बार दीपावली तक काफी ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+