Uttarakhand weather: बारिश का दौर, भूस्खलन और मलबा आने से कई हाईवे और सड़कें बंद, मुश्किलों भरा सफर जारी
Uttarakhand weather: उत्तराखंड में बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण कई जगह पर हाईवे और सड़कें बंद हैं। प्रदेश के कई इलाकों में रोड कनेक्टविटी न होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा मुश्किलें गंगोत्री और बद्रीनाथ हाईवे पर सामने आ रही है।
जो कि रविवार से ही लगातार बाधित चल रहा है। प्रशासन की टीमें युद्धस्तर पर हाईवे और सड़कों को खोलने में जुटी हैं। बारिश लगातार कार्य में खलल डाल रही है। मौसम विभाग के प्रदेश भर के कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

देहरादून मौसम विभाग ने उत्तराखंड के सभी जनपदों के अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश गरज व चमक के साथ होने का पूर्वानुमान जताया है। राज्य के पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है। जबकि सभी जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ भारी बारिश होने का अंदेशा भी जताया गया है। देहरादून में सुबह से ही बादल लगे हुए हैं और रुक रुक कर हल्की से मध्यम बारिश हो रही है।
अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल्यगांव में यातायात सुचारू हो गया है। जो कि बंद चल रहा था। ऋषिकेश-श्रीनगर मार्ग यातायात के लिए खोल दिया गया है। चमोली के NH- 58 गोचर कमेंडा में मार्ग बाधित है। जिसे सुचारु करने में 2- 3 घंटे की संभावना बताई गई है। उत्तरकाशी में नालूपानी के पास रविवार से ही बंद चल रहा है। जिसे खोलने के लिए दिन रात टीमें काम कर रही हैं। जगह-जगह भूस्खलन और मलबा आने से हाईवे पर आवाजाही ठप है।
नेताला, ओंगी समेत कई जगहों पर भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। डबराणी प्वाइंट भी कई दिनों से बंद चल रहा है। आपदा के बाद से धराली तक 13वें दिन भी रोड कनेक्टविटी चालू नहीं हो पाई है। जिसमें कई दिन लग सकते हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NH) की टीमें जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंची है और सड़क से मलबा हटाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। अधिकारियों का कहना है कि सड़क को जल्द से जल्द खोलने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन लगातार हो रही बारिश बचाव कार्य में बाधा डाल रही है।












Click it and Unblock the Notifications