उत्तराखंड में भारी गुजर सकते हैं अगले 4 दिन, सावधान ! इस दिन भारी बारिश का है रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने चार दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की

देहरादून, 14 सितंबर। उत्तराखंड में आने वाले 4 दिन भारी गुजर सकते हैं। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में चार दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 17 सितंबर को तीन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। चारधाम यात्रा फिलहाल सूचारू रूप से चल रही है। पितर पक्ष के चलते इन दिनों यात्रा में तेजी आई हुई है।

17 सितंबर को पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत के लिए रेड अलर्ट

17 सितंबर को पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत के लिए रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने 14 सितंबर को चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और टिहरी में भारी बारिश की संभावना जताई है। 15 सितंबर को उत्तरकाशी, पौड़ी, अल्मोड़ा, ऊधमसिंहनगर को छोड़कर पूरे प्रदेश में बारिश होगी। 16 सितंबर को अल्मोड़ा, पौड़ी और ऊधमसिंहनगर को छोड़कर बाकी दस जिलों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 17 सितंबर को पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

चेतावनी के बाद शासन की ओर से अलर्ट जारी

चेतावनी के बाद शासन की ओर से अलर्ट जारी

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद शासन की ओर से अलर्ट जारी हो गया है। आठ जिलों के जिलाधिकारियों के लिए अलर्ट जारी करते हुए जरूरी व्यवस्थाएं करने को कहा है। सभी थाना चौकी हाईअलर्ट मोड में रहेंगे। इस दौरान पर्वतीय जिलों में भूस्खलन और चट्टान खिसकने का खतरा है। नदी-नालों के उफान पर आने से आसपास के लोगों को खतरा पैदा हो सकता है। ऐसे में अधिक सर्तकता बरतने को कहा गया हैं। देहरादून में बुधवार को सुबह हल्की बारिश हुई इसके बाद बादल छाए हुए हैं। सुबह से कई मार्ग भूस्खलन की वजह से बंद बताए जा रहे हैं। इसके लिए संबंधित विभाग काम करने में जुटे हैं।

भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 14 से 16 सितंबर तक के लिए सात जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।15 और 16 सितंबर को भी उत्तरकाशी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी और चमोली जिले के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है।

 सभी जिलों को सतर्क रहने की सलाह

सभी जिलों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर सभी जिलों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई भारी बारिश से किरोड़ा नाला उफान पर आ गया। ग्रामीणों और पूर्णागिरि आने वाले तीर्थयात्री व स्कूली बच्चों की आवाजाही रोक दी गई। मौसम विभाग ने देहरादून और आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। डीएम सोनिका ने सभी एसडीएम को अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं।

चमोली जनपद में कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित

चमोली जनपद में कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित

मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए चमोली के डीएम हिमांशु खुराना ने आज 14 सितंबर को कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार चमोली जनपद में बुधवार को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।

चारधाम यात्रा पितर पक्ष में गति पकड़ने लगी

चारधाम यात्रा पितर पक्ष में गति पकड़ने लगी

बरसात में धीमी पड़ी चारधाम यात्रा पितर पक्ष में गति पकड़ने लगी है।श्राद्ध पक्ष में कई लोग यात्रा करते हैं। इस बीच बीते चार दिनों में प्रतिदिन 25 हजार से अधिक तीर्थ यात्री चारों धाम दर्शनों को पहुंचे हैं। चार दिनों में पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों की कुल संख्या एक लाख 15 हजार 707 है। जबकि इस यात्राकाल में अब तक 33 लाख 16 हजार 922 तीर्थ यात्री चारों धाम में दर्शन कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+