Uttarakhand weather: बारिश का रौद्र रूप, बद्रीनाथ हाईवे पर दरारें, शहरों में जलभराव, ये है मौसम का हाल

उत्तराखंड में भारी बारिश का क्रम अब रौद्र रूप लेता जा रहा है। लगातार पहाड़ों से लेकर मैदान तक भूस्खलन और जलभराव से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है।

उत्तराखंड में भारी बारिश का क्रम अब रौद्र रूप लेता जा रहा है। लगातार पहाड़ों से लेकर मैदान तक भूस्खलन और जलभराव से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। चमोली जिले के थराली में रात में हुई भारी बारिश से नुकसान की खबरें आ रही है। इस बीच बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा व पुरसाड़ी के बीच सड़क लगातार धंस रही है। पुलिस यात्रियों से मार्ग देखकर ही यात्रा करने की अपील कर रही है। इधर देहरादून के कालूवाला में जंगल से पानी बहुत अधिक मात्रा में आने से घरों में घुस गया है। एसडीआरएफ की टीम ने रात में ही रेस्क्यू अभियान चलाया है।

Uttarakhand weather heavy rains Chamoli cloudburst cracks Badrinath highway, waterlogging dehradun

चमोली जिले के थराली में रात में बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। ब्रह्मताल सुपताल और भेकल ताल क्षेत्र में बादल फटने की सूचना है। जिससे नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। थराली में पिंडर नदी के किनारे रहने वाले लोगों ने ग्वालदम थराली तिराहा और नासिर बाजार में जाकर रात बिताई। इससे पहले रविवार की रात को थराली गांव में प्राणमति नदी ने जो तबाही मचाई थी उससे भी अधिक मात्रा में मलबा फिर इस क्षेत्र में घुसा और फिर से वहां सैलाब आ गया।

उत्तराखंड में बारिश से लगातार भूस्खलन और भू धंसाव की तस्वीरें सामने आ रही है। इस बीच एक डराने वाली तस्वीर बद्रीनाथ नेशनल हाईवे से सामने आई। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा व पुरसाडी के बीच लगातार सड़क धंस रही है। जिस वजह से मौके पर पुलिस तैनात है और सड़क पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए हैं।

जिससे यात्रा में किसी तरह की परेशानी न हो। हालांकि जिस तरह के हालात पैदा हो रहे हैं, उससे किसी बड़े हादसे से पहले ही बचाव करने की कोशिश में पुलिस और प्रशासन जुट गया है। इस बीच चार धाम यात्रा का फिलहाल संचालन हो रहा है।

देहरादून में रात भर हुई बारिश से जगह जगह जलभराव की सूचनाएं हैं। एसडीआरएफ को आपदा कंट्रोल रूम देहरादून से कालूवाला में जंगल से पानी बहुत अधिक मात्रा में आकर लोगों के घरों में घुसने की सूचना मिली। जिसके बाद एसडीआरएफ ने रात से ही राहत और बचाव कार्य चलाया।

जेसीबी की मदद से पानी की निकासी कर रास्ता तैयार किया गया। हालांकि सुबह मौसम साफ होने से लोगों ने राहत की सांस जरुर ली है। मौसम विभाग ने आज देहरादून समेत सात जिलों में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारों के एक से दो दौर होने की आशंका जताई है। अन्य जिलों में भी हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।

पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर प्रखंड में कई जगह मलबा आने से यातायात बाधित हुआ है। बैराज ऋषिकेश से नीलकंठ जाने वाला मार्ग बंद हो गया। मौके पर जेसीबी लगाई गई है। हालात को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से नीलकंठ यात्रा को गरुड़ चट्टी पर रोक दिया गया है।

देहरादून का जाखन गांव भूस्खलन की जद में आने से ग्रामीण अब विस्थापन को मजबूर हैं। भूस्खलन आने के ​तीन दिन बाद भी ग्रामीण अपने घरों का सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। प्रशासन की ​टीमें ग्रामीणों की व्यवस्थाएं कराने में जुटी हैं। ग्रामीणों को पास के स्कूलों में ही ठहराया गया है। जहां ग्रामीण अपने घरों के सामान को सुरक्षित जगह पर रख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+