Uttarakhand weather: सितंबर में गर्मी ने छुडाए पसीने, अब आगे क्या रहेगा मौसम का हाल, कब होगी बारिश
Uttarakhand weather update उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से गर्मी अपना तेवर दिखा रही है। जिससे रात में भी पसीने छूट रहे हैं। सितंबर में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ऐसे में अब लोगों को बारिश का इंतजार है।
मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को प्रदेश के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानों के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

राजधानी देहरादून की बात करें तो मंगलवार को भी यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 35.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ऐसा ही हाल पंतनगर, मुक्तेश्वर और नई टिहरी का रहा। मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान में बढ़ोतरी होने से दिन के साथ रात को भी गर्मी का एहसास हुआ।
हालांकि आज से प्रदेशभर में बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग ने उत्तराखंड में मौसम में परिवर्तन की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वही 28 सितंबर तक मानसून की बारिश की उम्मीद भी जताई गई है।
मौसम विभाग के निदेशक डा बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेशभर में 25 सितंबर से मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। ये बदलाव 28 सितबंर तक दिखेगा। हांलाकि इसके बाद मौसम शुष्क रहने की संभावना है। लेकिन तापमान में अच्छी गिरावट देखने को मिलेगी। माना जा रहा है कि मानसून की विदाई 30 सितंबर को आधिकारिक तौर पर हो सकती है।
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिम हवाओं का दौर भी बंद है। इसके चलते तापमान में बढ़ोतरी हुई है।उधर, अब सितंबर के बाद ही उत्तराखंड से मानसून की विदाई होगी।












Click it and Unblock the Notifications