Uttarakhand Weather: फिर शुरू हुआ गर्मी का सितम, मौसम का क्या है अपडेट, जानिए कब होगी बारिश

उत्तराखंड में एक बार फिर गर्मी सताने लगी है। मैदान से लेकर पहाड़ में चटक धूप लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग की मानें तो कुछ दिनों तक मौसम में फिलहाल परिवर्तन नहीं होगा।

गर्मी का सितम इसी तरह जारी रहेगा। साथ ही बारिश का भी अभी कहीं कोई संभावना नहीं बन रही है। बीते हफ्ते बारिश से काफी राहत मिली। लेकिन अभी कुछ दिनों से मौसम गर्म बना हुआ है।

Uttarakhand Weather heat of summer started again what is weather update know when it will rain

बारिश न होने से पहाड़ों में भी तपिश बढ़ गई है। जो कि ​फिलहाल बनी रहेगी। ऐसे में आने वाले दिन ओर गर्मी परेशान कर सकती है। मानूसन को लेकर भी फिलहाल इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने 25 जून के बाद मानसून के आने की भी संभावना जताई है। इस बीच पर्यटकों और लोगों की पानी वाली जगहों पर भीड़ बढ़ने लगी है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। दून में फिर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन मौसम के मिजाज में किसी तरह के परिवर्तन के आसार नहीं हैं।

ऐसे में पारे में और इजाफा हो सकता है। दून में शनिवार को सुबह से ही चटख धूप खिली रही। दोपहर बाद गर्म हवाएं चलने से भीषण गर्मी महसूस की गई। तपिश बढ़ने के कारण ही सुबह-शाम भी उमसभरी गर्मी महसूस की जा रही है।

हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिले के साथ ही नैनीताल और पौड़ी के मैदानी क्षेत्रों में भी गर्मी का प्रकोप है। ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। आसपास के निचले इलाकों में झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है। पारे में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+