Uttarakhand weather गर्मी और उमस से परेशान,जानिए कब होगी बारिश,मानसून की विदाई से पहले जमकर बरसेगा मौसम

Uttarakhand weather update: उत्तराखंड में मानसून विदाई से पहले एक बार फिर जमकर बरस सकता है। इससे पहले दो दिन लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। 25 सितंबर से​ फिर मौसम बदल सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 24 सितंबर तक यानी आज और कल प्रदेशभर के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 25-26 सितंबर को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले को छोड़कर अन्य सभी जिलों के कुछ हिस्सों में तेज गर्जन के साथ बारिश होने होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Uttarakhand weather heat humidity know when rain heavily before departure monsoon

ऐसे में आने वाले कुछ दिनों में मौसम बदल सकता है। हालांकि उससे पहले तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। बीते दो से तीन दिनों से देहरादून समेत कई इलाकों में गर्मी के साथ उमस परेशान कर रही है। ​शनिवार और रविवार को रात में भी मौसम में गर्मी महसूस की गई।

जो कि दो दिन ओर सताएगा। दो दिन चटक धूप खिलने से गर्मी खूब परेशान करेगी। खासकर मैदानी इलाकों में उमसभरी गर्मी से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जानकारों का कहना है कि 30 सितंबर तक मानूसन की आधिकारिक विदाई मानी जा रही है।

इससे पहले एक बार फिर मौसम करवट लेगा। हालांकि उससे पहले गर्मी पसीने छुडाएगी। इसके बाद 25-26 सितंबर को बारिश होगी। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। बीते रविवार को दिनभर चटक धूप के कारण तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

सुबह से ही तेज धूप और गर्मी ने लोगों को परेशान किया, वहीं शाम को कुछ क्षेत्रों में हुई बारिश से उमस बढ़ गई जिससे सितंबर में भी जून जैसी गर्मी का अनुभव हुआ। ऐसे में अब लोग एक बार फिर बारिश का इंतजार कर रहे हैं, जिससे मौसम में थोड़ा ठंड का असर देखा जा सके। जो कि इस बारिश के बाद बदलना तय माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+