Uttarakhand Weather Forecast: जोशीमठ, चमोली और पिथौरागढ़ में भारी बर्फबारी की आशंका, 5 दिनों का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने कहा है बारिश के मद्देनजर जोशीमठ के आपदा प्रभावित क्षेत्र में जिला प्रशासन को सतर्क रहने की जरूरत है।

 Uttarakhand Weather Forecast

Uttarakhand Weather Forecast: घने कोहरे और शीतलहर से ग्रसित उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम बिगड़ने वाला है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक अगले 5 दिन पहाड़वासियों को काफी तंग करने वाले हैं क्योंकि यहां के कई जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका है, जिन जिलों में मौसम बिगड़ने वाला है उसमें प्राकृतिक आपदा का शिकार जोशीमठ भी है। आईएमडी ने 19, 20, 23 और 24 जनवरी को जोशीमठ, चमोली और पिथौरागढ़ में भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका व्यक्त की है इसलिए भू-धंसाव की वजह से जोशीमठ में चल रहे प्रशासन के काम में बाधा पैदा हो सकती है।

जिला प्रशासन को सतर्क रहने की जरूरत

मौसम विभाग ने कहा है बारिश के मद्देनजर जोशीमठ के आपदा प्रभावित क्षेत्र में जिला प्रशासन को सतर्क रहने की जरूरत है। गौरतलब है कि यहां से करीब सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और भू-धंसाव से प्रभावित लगभग 3,000 परिवारों के लिए राहत पैकेज जारी किया गया है,स्वंय सीएम धामी ने भी अपना वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजा है।

शीतलहर के मद्देनजर ' येलो अलर्ट' जारी

गौरतलब है कि इससे पहले ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार कोहरे-शीतलहर के मद्देनजर ' येलो अलर्ट' जारी किया गया है, हालांकि आज यहां पहले की तुलना में राहत है। आज प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है लेकिन जल्द ही राज्य के मौसम में बदलाव होगा इसलिए मौसम विभाग ने सभी को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने के लिए कहा है। मौसम में परिवर्तन के पीछे कारण पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है। बारिश की बात से जहां आमजन परेशान हैं, वहीं बर्फबारी की बात सुनकर सैलानियों के चेहरे खिल गए हैं। आज प्रदेश में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस आस-पास रह सकता है।

'पश्चिम' से 'पूर्व' दिशा की ओर मूव करता है तूफान

मौसम में बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ में परिवर्तन बताया जा रहा है। गौरतलब है कि पश्चिमी विक्षोभ उस तूफान को कहते हैं जो कि भूमध्य सागर में जन्म लेते हैं और 'पश्चिम' से 'पूर्व' दिशा की ओर मूव करते हैं। जब ये सक्रिय होते हैं तो कोहरे, बारिश और बर्फबारी के लिए जिम्मेदार होते हैं। कभी -कभी ये काफी भयानक भी होते हैं तो कभी-कभी इनकी सक्रियता ज्यादा नहीं होती है, फिलहाल इस बार का विक्षोभ थोड़ा मजबूत है इस वजह से इसे लेकर पूरे ऊत्तर भारत में अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+