Uttarakhand weather कुमाऊं में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात,एसडीआरएफ ऐसे चला रही रेस्क्यू
Uttarakhand weather update उत्तराखंड के कुमाऊं में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। चंपावत, उधमसिंह नगर समेत कई इलाकों में एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू चला रही है।
ऊधमसिंह नगर जिले में बीते 24 घंटे में लगभग 63 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसमें सबसे कम रुद्रपुर में 22 मिमी तो सबसे अधिक 98 मिमी बारिश खटीमा में दर्ज की गई। मौसम विभाग ने नौ जुलाई तक पूरे कुमाऊं में रेल अलर्ट जारी कर रखा है।

चंपावत के देवपुरा बनबसा में बढ़ते जल स्तर और भारी बारिश के बीच जलभराव के चलते एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कार्य चलाकर 11 लोगों को सुरक्षित निकाला। एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर एवं जनपद चंपावत में जल भराव वाले क्षेत्रों में एसडीआरएफ की कुल 04 टीम में काम कर रही है।
Recommended Video
वर्तमान में एसडीआरएफ की टीम के द्वारा बनबसा क्षेत्र से 45 महिला, पुरुष, बच्चों को सकुशल रेस्क्यू किया गया। उधमसिंहनगर के खटीमा क्षेत्रान्तर्गत चकरपुर में SDRF टीम द्वारा जलभराव हुए क्षेत्र से रेस्क्यू कर लगभग 100 से अधिक लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया दिया गया है।
ऋषिकेश से बैकअप के तौर पर गयी टीम उधमसिंहनगर पहुंच चुकी है, जिनके द्वारा अरविन्दनगर में रेस्क्यू कार्य आरम्भ कर दिया गया है। चम्पावत के बनबसा में अभी तक 110 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। SDRF की 05 टीमों द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।
दोनों जनपदों में अभी तक SDRF द्वारा 200 से अधिक लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। मौके पर आर्मी व NDRF भी पहुँच चुकी है। अब जिनके साथ SDRF द्वारा संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। उधमसिंहनगर- अरविन्दनगर, सितारगंज से SDRF टीम द्वारा राफ्ट के माध्यम से 59 लोगों को प्राथमिक विद्यालय, झाड़ी, सितारगंज सकुशल पहुंचाया गया है, जहाँ उनके रुकने एवं खाने की व्यवस्था की गई है। गढ़वाल के जिलों में भी बारिश का क्रम जारी है। लेकिन बारिश से ज्यादा किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications