Uttarakhand weather: फिर भारी बारिश का अलर्ट, भारी गुजर सकता है अगस्त का आखिरी सप्ताह, जानिए कहां-कहां
Uttarakhand weather: उत्तराखंड में एक बार फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।जिसके बाद से सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट किया गया है। उत्तरकाशी के धराली, स्यानाचट्टी और पौड़ी जिला पहले से ही मानसून की बारिश से आई आपदा की मार झेल रहा है। ऐसे में लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहा है।
मौसम विभाग के अलर्ट के बाद साफ है कि अगस्त का आखिरी सप्ताह में भारी गुजर सकता है। मौसम विभाग ने इस बार तेज बारिश के साथ बिजली गिरने के आसार बनने की संभावना जताई है मौसम विभाग की चेतावनी के बाद बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कल सभी स्कूल बंद रहेंगे।

मौसम विभाग ने आज तीन घंटे दिनांक 22 अगस्त 2025 को शाम 6:17 बजे रात 9:17 बजे तक चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में अलग-अलग स्थानों पर यथा- मुनस्यारी, रिलकोट, सिर्खा, खेत, दारमा, कपकोट, भनार, रालम, झूनी, तपोवन और इनके आस पास के क्षेत्रों मे मध्यम मध्यम से भारी वर्षा, तूफान,बिजली और तीव्र से बहुत तीव्र वर्षा होने की चेतावनी जारी है। अगस्त का महिना उत्तराखंड पर पहले से ही भारी गुजर रहा है। जगह जगह लैंडस्लाइड और भूस्खलन से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जानकारी दी गई कि आने वाले एक हफ्ते में भी अधिकतर क्षेत्रों में बारिश की उम्मीद है। इस दौरान कुछ क्षेत्र भारी से बहुत भारी बारिश से प्रभावित रहेंगे। राज्य के अधिकतर जिलों में येलो से ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।
अगले 24 घंटे के लिए बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों को तेज बारिश के लिहाज से ज्यादा प्रभावित बताया गया है। इसके अलावा देहरादून, टिहरी और पौड़ी के साथ ही चमोली, रुद्रप्रयाग और नैनीताल जनपद में भी तेज बारिश के साथ आसमान में गरज के साथ बिजली चमकने के आसार हैं। देहरादून की बात करें तो बीते दो दिनों में तेज धूप और उमस से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को जरुर मिला,लेकिन शुक्रवार शाम से बादल भी लगने से बारिश के आसार बने हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications