Uttarakhand weather: बदरीनाथ-केदारनाथ में बर्फबारी के बाद बढ़ी ठंड, उत्तराखंड में जारी रहेगा बारिश का दौर

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। बीते दिनों उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलने के साथ ही कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने चार दिन पर्वतीय जिलों के साथ ऊधमसिंह नगर के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Uttarakhand weather: Cold increases after snowfall in Badrinath-Kedarnath, rainy season continue

मौसम का असर चार धाम यात्रा पर भी दिखने लगा हैं। बदरीनाथ-केदारनाथ में सीजन की पहली बर्फबारी होने से धाम में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी तो वहीं निचले क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ने लगी। गंगोत्री में बारिश से ठंड का असर दिखने लगा है। धामों में स्थानीय लोग और यात्री अलाव का सहारा ले रहे हैं।

Recommended Video

      उत्तरकाशी में भारी बारिश से सामने आया तबाही का मंजर, यमुनोत्री और बद्रीनाथ हाईवे बंद, IMD का अलर्ट

      बर्फबारी और ठंड के बाद भी धामों में यात्रियों की संख्या पर असर नहीं पड़ा है। बारिश के बीच रविवार को बाबा केदार के दर्शनों के लिए धाम में भक्तों की भीड़ लगी रही। केदारघाटी से केदारनाथ तक मौसम खराब होने के कारण हेलिकॉप्टर सेवा भी बाधित होती रही। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है।

      चमोली में दो दिनों से रुक-रुक हो रहे बारिश के बाद ऊंचाई वाले इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी देखने को मिली। केदारनाथ के तीर्थ पुरोहित पुरुषोत्तम तिवारी ने बताया कि केदारनाथ की पहाड़ी में बर्फबारी से ठंड काफी बढ़ गई है। हालांकि मंदिर तक बर्फ आने में 10 दिन से ज्यादा का समय लग सकता है।

      उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में अगले चार दिन हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय जिलों के साथ ऊधमसिंह नगर के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी इलाकों में भी गर्जना और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं।

      मौसम केंद्र की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार 11 से 14 सितंबर तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को भी बारिश के भारी अलर्ट को देखते हुए ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिले में बारहवीं तक के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+