Uttarakhand weather: ऋषिकेश के आसपास रिसॉर्ट्स में बुकिंग बंद, जानिए कब तक और क्यों ?

उत्तराखंड में ऋषिकेश से लेकर पौड़ी गढ़वाल​ जिले के आसपास कई ऐसे रिसॉर्ट्स हैं, जहां इन दिनों भी पर्यटकों की बुकिंग आ रही है। मौसम को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने फिलहाल रिसॉर्ट्स की बुकिंग बंद करने के निर्देश दिए हैं।

उत्तराखंड में बारिश से भूस्खलन और जगह जगह पहाड़ दरक रहे हैं। जिस वजह से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। ऐसे में पर्यटकों को कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तराखंड में ऋषिकेश से लेकर पौड़ी गढ़वाल​ जिले के आसपास कई ऐसे रिसॉर्ट्स हैं, जहां इन दिनों भी पर्यटकों की बुकिंग आ रही है। ऐसे में मौसम को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने फिलहाल रिसॉर्ट्स की बुकिंग बंद करने के निर्देश दिए हैं।

 Uttarakhand weather: Booking closed in resorts around Rishikesh, know till when and why?

बीते दिनों मोहनचट्टी ग्रामसभा जोगियाणा में स्थित नाइट पैराडाइस रिसार्ट में लगे कैंप में मलबा आने से दबकर पांच लोग की मौत हो गई थी। इस घटना से सबक लेते हुए पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र के सभी कैंप और रिसार्ट संचालकों को बुकिंग निरस्त करने का नोटिस जारी किया है। जो कि फिलहाल 31 अगस्त तक के लिए है।

हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश अपने साथ आपदा भी लेकर आती है। इसी तरह की घटनाएं जगह जगह सामने आ रही है। कई जगह पहाड़ी क्षेत्र से भूस्खलन होने से भारी नुकसान की खबरें लगातार सामने आ रही है। मौसम विभाग लगातार बारिश की चेतावनी जारी कर रहा है। जिससे डर अब भी बना हुआ है।

ऐसे मौसम में भी पर्यटकों का उत्तराखंड पहुंचना जारी है। जिसमें ऋषिकेश के आस पास के सबसे ज्यादा क्षेत्र हैं जहां रिसार्ट और कैंप हैं। जिनकी संख्या 100 से ज्यादा बताई जा रही है। इसे देखते हुए जनपद पौड़ी गढ़वाल पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखनी शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन की ओर से जनपद के अंतर्गत थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र में स्थित सभी कैंप, रिसार्ट प्रबंधक और संचालकों को सार्वजनिक नोटिस जारी कर दिए गए हैं।

थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण झूला विनोद गुसाईं की ओर से जारी नोटिस में कहा कि मोहन चट्टी की दुर्घटना को ध्यान में रखते हुए दृष्टिगत रिसार्ट और कैंप संचालक अपने यहां की गई अग्रिम बुकिंग को पर्यटकों की सुरक्षा की दृष्टि से निरस्त कर दें। साथ ही यहां की यथास्थिति से पर्यटकों को अवगत कराए। पुलिस की ओर से इस स्थिति में भी पर्यटकों को ठहराने की व्यवस्था करने पर अप्रिय घटना होने पर संचालकों की जबावदेही तय करने की बात की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+