Uttarakhand weather: होली से पहले बदला पहाड़ों में मौसम,यहां बारिश और बर्फबारी, ये है अलर्ट
उत्तराखंड में एक तरफ मैदानी इलाकों में गर्मी का असर दिखने लगा है तो वहीं पहाड़ों में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। सोमवार को भी दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब के अलावा अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। हेमकुंड साहिब में करीब 10 फीट बर्फ जम गई है। घांघरिया से हेमकुंड साहिब तक यात्रा का पैदल मार्ग भी बर्फ से ढका हुआ है।

हल्की बारिश होने के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं। हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ ही निचले क्षेत्रों में बूंदाबांदी की भी खबरें हैं। बारिश और बर्फबारी से चमोली जिले में ठंड लौट आई है।
आंशिक बादल छाए रह सकते
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के अनुसार अगले दो दिन उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ऊंची चोटियों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्र में आसमान साफ रहने से लेकर आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।
अप्रैल शुरू होते-होते गर्मी
मौसम विज्ञान केंद्र ने आने वाले दिनों में प्रदेश भर में तापमान बढ़ने के आसार जताए हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मार्च के अंत तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सामान्य से अधिक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अप्रैल शुरू होते-होते गर्मी सताने लगेगी।
देहरादून में गर्मी का असर
देहरादून में बीते कुछ दिनों से मौसम में गर्मी का असर दिखने लगा है। दोपहर में गर्मी सताने लगी है। जिससे आने वाले दिनों में गर्मी में ओर तेजी महसूस की जा सकती है। जो कि होली तक बढ़ सकती है। मैदानी क्षेत्रों में पारा दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। उधर पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। जिससे चोटियों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना भी बन रही है।












Click it and Unblock the Notifications