'सही को नहीं छेड़ेंगे, गलत लोगों को नहीं छोड़ेंगे', कुर्सी संभालते ही एक्शन में उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स से एक्सक्लूसिव बातचीत
देहरादून, 13 सितंबर। उत्तराखंड में वक्फ बोर्ड के नए अध्यक्ष शादाब शम्स ने कामकाज संभालते ही वक्फ बोर्ड के अधिकारों को लेकर सख्त रूख अपनाया है। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने सबसे पहले पिरान कलियर क्षेत्र से आ रही शिकायतों पर सख्त कदम उठाने की बात की है। लेकिन अपने एक बयान से शम्स सियासी दलों के निशाने पर आ गए हैं। शम्स ने पिरान कलियर क्षेत्र में देह व्यापार, सेक्स रैकेट, ड्रग्स माफिया राज को खत्म करने की बात की है। जिस पर विपक्ष ने सवाल खड़े किए हैं। इन सभी मुद्दों पर वन इंडिया हिंदी ने उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स से एक्सक्लूसिव बातचीत की।
Recommended Video

क्षेत्र में देह व्यापार, सेक्स रैकेट, ड्रग्स माफियाओं की शिकायतें आ रही
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स का कहना है कि उनके पास पिरान कलियर क्षेत्र के लोगों की लगातार शिकायतें आ रही हैं, जिसमें क्षेत्र में हो रहे गंदे कामों से लोग परेशान हैं। शम्स ने कहा कि वे सबसे पहले इस पवित्र जगह में गंदगी को साफ करने के लिए सफाई अभियान चलाने जा रही है। शम्स का कहना है कि क्षेत्र में देह व्यापार, सेक्स रैकेट, ड्रग्स माफियाओं की शिकायतें आ रही है। जो कि गलत है। इन सभी को साफ करना उनकी प्राथमिकता में हैं।

सही लोगों को नहीं छेड़ेंगें और गलत लोगों को नहीं छोड़ेंगे-शम्स
शम्स ने कहा कि वे राजनीति में न पढ़कर वक्फ बोर्ड के लिए कुछ अच्छे काम करने आए हैं। जिससे बोर्ड के काम काज से जनता को फायदा हो। शम्स ने कहा कि वे सबसे पहले पिरान कलियर क्षेत्र में आ रही शिकायतों पर काम करने के लिए पूरे क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि वे सही लोगों को नहीं छेड़ेंगें और गलत लोगों को नहीं छोड़ेंगे।

भू माफियाओं से मुक्त कराएंगे कब्जे, चलेगा बुलडोजर
उत्तराखंड में वक्फ बोर्ड की ऐसी संपत्तियों पर जिन लोगों को गलत तरीके से कब्जा किया है, ऐसे लोगों के खिलाफ वे बुलडोजर कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए वे सबसे पहले बुलडोजर किराए पर लेकर ऐसी संपत्तियों पर कार्रवाई करेंगे। इन संपत्तियों का इस्तेमाल गरीब लोगों के लिए रहने और खाने पीने की व्यवस्था करने में की जाएगी। इसके लिए वे ऐसी व्यवस्था बनाएंगे जिससे लाचार और कमजोर तबके के लोगों को खाने, पीने और रहने की व्यवस्था हो सके।

मदरसों में एनसीईआरटी लागू किया जाएगा
मदरसों के हालात सुधारने को लेकर शम्स ने कहा कि मदरसों में एनसीईआरटी लागू किया जाएगा। जिससे यहां पर भी छात्रों को अच्छा वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि मदरसों को इस लायक बनाया जाएगा कि यहां से भी डॉक्टर और इंजीनियर बनकर निकले। शादाब शम्स ने कहा कि इसके लिए जो भी ठोस कदम उठाने पड़े, वे उठाएंगे। शादाब शम्स के बयान से जहां सियासी बवाल मचा हुआ है। वहीं पिरान कलियर क्षेत्र के कुछ लोग उनके समर्थन में भी आ गए हैं। ये लोग कलियर क्षेत्र में चल रहे गंदे कामों को लेकर सफाई अभियान चलाने का समर्थन कर रहे हैं। जिससे वहां पर माहौल सुधारा जा सके।

मुस्लिमों का धार्मिक स्थल है पिरान कलियर शरीफ
पिरान कलियर शरीफ मुस्लिमों का धार्मिक स्थल है। यहां 13 वीं शताब्दी के चिश्ती आदेश के सूफी संत की दरगाह है। मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर कलियरी को सरकार साबिर पाक और साबिर पिया कलियरी के नाम से पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। आप का मजार शरीफ उत्तराखंड के हरिद्वार शहर से 25 किलोमीटर और रुड़की शहर से केवल 7 किलोमीटर की दूरी पर है। यह जायरीनों का अंतरराष्टीय केन्द्र है।
-
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें












Click it and Unblock the Notifications