Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Uttarakhand video news: गंगोत्री हाईवे पर पहाड़ी टूटने से रास्ता बंद,पलक झपकते ही ऐसे नीचे आया पहाड़

उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री हाईवे झाला के पास पहाड़ी टूटने का वीडियो सामने आया है। पहाड़ी टूटने से हाइवे बंद हो गया है। बीआरओ द्वारा सड़क मार्ग खोला जा रहा है।

Uttarakhand video news Road closed due to mountain collapse on Gangotri Highway mountain came down in the blink of an eye

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला हुआ है। पहाड़ों में बारिश व बर्फबारी का मौसम बना हुआ है। इस बीच उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री हाईवे का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में मौसम साफ है लेकिन सामने पहाड़ियों में बर्फबारी साफ देखी जा सकती है।

Recommended Video

    Uttarakhand video news: गंगोत्री हाईवे पर पहाड़ी टूटने से रास्ता बंद,पलक झपकते ही ऐसे नीचे आया पहाड़

    इस बीच पहाड़ी खिसकर सीधे सड़क पर आ गिरी। जिस समय ये घटना हुई वहां पर स्थानीय लोग सड़क के आर पार खड़े थे। इस बीच जैसे ही पहाड़ी खिसकने लगा तुरंत लोगों ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। इस बीच देखते देखते पहाड़ी सीधे सड़क पर आ गिरा। जिससे काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल हो गया। हालांकि आज कल यात्रा का संचालन नहीं है।

    जिससे स्थानीय लोग ही अपने काम से सड़क मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। मई माह से यात्रा का संचालन शुरू होने से जिसके बाद ही यात्री भी सड़क मार्ग का इस्तेमाल करते हुए नजर आएंगे। कई दिनों से उत्तरकाशी में मौसम बदला हुआ है।

    गंगोत्री समेत हर्षिल, मुखबा, झाला और गंगा घाटी में बीते दिनों जमकर बर्फबारी हुई जिसका असर अभी भी नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने भी फिलहाल मौसम में किसी तरह के बदलाव से इनकार किया है। कुछ दिन बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। इस बीच गंगोत्री हाईवे समेत कई इलाकों में चार धाम यात्रा को लेकर प्रशासन की तैयारियां शुरू हो गई है।

    वीडियो देखें-

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+