उत्तराखंड: ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर निर्माणाधीन पुल गिरा, 2 लोगों की मौके पर ही मौत
ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर निर्माणाधीन पुल गिरा, कई घायल
देहरादून, 20 जुलाई। उत्तराखंड में ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर रुद्रप्रयाग से छह किलोमीटर दूर नारकोटा के पास निर्माणाधीन पुल गिरने से हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कुल 8 लोग दब गए थे। जिनमें से 6 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। पुल की सरिया को कटर मशीन से काटकर मृतकों के शवों को बाहर निकाला गया।

शटरिंग पलटने से हुआ हादसा
बुधवार को रुद्रप्रयाग जिले में एक बड़ा हादसा हुआ। ऋृषिकेश बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा के पास बन रहे एक बाईपास पुल पर सुबह करीब 9 बजे शटरिंग पलटने का हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कुल 8 लोग दब गए थे। जिनमें से 6 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। पुल की सरिया को कटर मशीन से काटकर मृतकों के शवों को बाहर निकाला गया।












Click it and Unblock the Notifications