उत्तराखंड में IAS- PCS के बंपर तबादले, 32 अफसर इधर से उधर,दून, हरिद्वार समेत 6 जिलों के डीएम बदले
Uttarakhand transfers of IAS-PCS उत्तराखंड में धामी सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले के साथ ही विभागों में बड़े बदलाव किया है। कुल 32 अफसरों को इधर से उधर किया गया है। 6 जिलों देहरादून, हरिद्वार, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा के डीएम बदले गए हैं।
करीब दो साल बाद देहरादून की डीएम सोनिका को हटाकर सविन बसंल को कुर्सी सौंपी गई है। हरिद्वार में डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल की जगह कर्मेंद्र सिंह को भेजा गया है। पिथौरागढ़ की रीना जोशी की जगह विनोद गिरी गोस्वामी को डीएम बनाया गया है। बागेश्वर की डीएम अनुराधा पाल की जगह आशीष भटगई को भेजा गया है।

चमोली के डीएम हिमांशु खुराना की जिम्मेदारी संदीप तिवारी को दी गई है। अल्मोड़ा के डीएम विनीत तोमर की जगह आलोक कुमार पांडे को भेजा है। इसके साथ ही कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को सबसे बड़ी जिम्मेदारी देते हुए सचिव सीएम बनाया गया है।
हरिश्चंद्र सेमवाल एक बार आबकारी आयुक्त बनाए गए हैं। जबकि झरना कमठान को महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। शैलेश बगौली से उच्च शिक्षा वापस और पंकज कुमार पांडे से आयुष विभाग लेकर दोनों विभाग रविनाथ रमन को दिए गए हैं। पंकज कुमार पांडे को श्रम और कर्मकार कल्याण बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई है। रंजीत सिन्हा को अल्पसंख्यक कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रमुख सचिव आरके सुधांशु से राजस्व की जिम्मेदारी वापस ली गई है। एल फेनाई से अल्पसंख्यक कल्याण और अध्यक्ष अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम की जिम्मेदारी वापस ली गई है। सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम से श्रम के साथ सचिव मुख्यमंत्री और कर्मकार कल्याण बोर्ड की जिम्मेदारी वापस ली गई है।
हरिश्चंद्र सेमवाल को फिर से आबकारी आयुक्त बनाया गया है। विनय शंकर पांडे से एमडी सिडकुल, आयुक्त उद्योग, मुख्य कार्यपालक अधिकारी खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की जिम्मेदारी भी वापस ली गई है। सुरेंद्र नारायण पांडे को राजस्व विभाग दिया गया है। सी रवि शंकर से यूकाडा की जिम्मेदारी वापस ली गई है।
युगल किशोर पंत को निदेशक स्वजल और अपर सचिव पंचायती राज बनाया गया है। देहरादून की डीएम सोनिका को युकाडा सीईओ और अपर सचिव सहकारिता की जिम्मेदारी मिली है। हरिद्वार के डीएम धीराज गर्ब्याल को अपर सचिव पीडब्ल्यूडी और आयुक्त ग्रामीण विकास बनाया गया है।
बागेश्वर की डीएम अनुराधा पाल का तबादला अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा पद पर किया गया है। चमोली के डीएम हिमांशु खुराना का तबादला मुख्य कार्याधिकारी पीएमजीएसवाई व सचिव सेवा का अधिकार आयोग के पद पर किया है। अल्मोड़ा के डीएम विनीत तोमर को एमडी प्रबंधन केएमवीएन बनाया गया है। इसके साथ ही कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारी भी बदले गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications