उत्तराखंड एसटीएफ ने दून से संचालित हो रहे देशी कॉल सेंटर पर मारी रेड, इस तरह लोगों को झांसा देकर लगाते थे चूना
देहरादून में कॉल सेंटर संचालित, लोगों को देते थे झांसा
देहरादून, 27 जुलाई। उत्तराखंड एसटीएफ ने देहरादून में रहकर देश में साइबर ठगी का नेटवर्क चलाने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। इस कॉल सेंटर से दिल्ली से एक टेक्स्ट बल्क मैसेज अलग.अलग राज्यों में अपने फर्जी नंबर देकर कई हजार लोगों को सेंड कराया जाता है जिसमें उनके द्वारा दिए गए नंबरों पर पीड़ित व्यक्तियों के द्वारा कॉल किया जाता है। इसके बाद वे पीड़ितों को अपने झांसे में लेकर 50 हजार तक ठग लेते थे।

अलग-अलग तरीके सें करते थे ठगी
एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की देहरादून में एक कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा है। जहां लोगों को अलग अलग तरीके से झांसा देकर 50 हजार रूपए तक ठगे जा रहे हैं। इस सेंटर से प्रधानमंत्री योजना के नाम पर आधार कार्ड से लोन दिलाना जिस पर मात्र 1ः ब्याज व 50ः की छूट का झांसा देकर मोबाइल टावर अपनी जमीन पर लगवाने के नाम पर ज्यादा से ज्यादा किराया देना, विभिन्न प्रकार की घर बैठे बैठे नौकरी देने के नाम पर झांसा दिया जाता है जिसमें उनसे रजिस्ट्रेशन के नाम पर और इंश्योरेंस के नाम पर सर्विस टैक्स सर्विस टैक्स सिक्योरिटी मनी के नाम से अलग.अलग समय पर मिलाकर 40 हजार से 50 हजार एक व्यक्ति से ठग लिया जाता है
किश्तों में लेते थे पैसे
गोपनीय सूचना के बाद सी ओ अंकुश मिश्रा के नेतृत्व में एसटीएफ व साइबर टीम का गठन किया गया और विभिन्न स्थानों पर रेड की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उनके द्वारा दिल्ली से एक टेक्स्ट बल्क मैसेज अलग.अलग राज्यों में अपने फर्जी नंबर देकर कई हजार लोगों को सेंड कराया जाता है जिसमें उनके द्वारा दिए गए नंबरों पर पीड़ित व्यक्तियों के द्वारा कॉल किया जाता है और वो उन्हें लैपटॉप में फर्जी उनके लोन के दस्तावेज बनाकर सेंड कर देते हैं और वह इन दस्तावेजों के झांसे में आकर हमें पहली बार में रजिस्ट्रेशन के नाम पर 600 से एक हजार रुपए फिर इंश्योरेंस के नाम पर 10 से 15 हजार टैक्स सर्विस के नाम पर 10 हजार के आसपास फिर सिक्योरिटी मनी के नाम से 10 हजार से 15 हजार रुपए अपने फर्जी अकाउंट में जमा करा लेते हैं। उसके बाद उनसे अलग अलग झांसे देकर जो रकम दे सकता है वह ले लेते हैं कस्टमर के ज्यादा कॉल करने पर वह नंबर स्विच ऑफ कर देते हैं या उससे हफ्ता 10 दिन की मांग करते हैं। यह फर्जीवाड़ा पिछले कुछ माह से चल रहा था जिसमें पूरे भारतवर्ष से लगभग हजारों लोगों को ठगा गया है और 70 से 80 लाख रुपए की धोखाधड़ी की संभावना है।
2 अरेस्ट, एक फरार
यह कॉल सेंटर अनुराग चौक के पास थाना वसंत विहार में चल रहा था। गिरफ्तार आरोपियों में दीपक राज शर्मा पुत्र राम लोक शर्मा चिद्दारपत्ति सुल्तानपुर, विकास उर्फ राम भजन पुत्र उमेश शर्मा निवासी जिधर भट्टी सुल्तानपुर तथा मौके से फरार सोहित पुत्र अज्ञात निवासी धामपुर का पता चला है। टीम द्वारा मौके से दर्जनों डेस्कटॉप दस्तावेज लाखो कस्टमर के मोबाइल नंबर आदि बरामद हुए है जो साइबर ठगी के लिए इस्तमाल हो रहे थे। रेड मारते ही मौके से युवक, युवतियां फरार हो गए।












Click it and Unblock the Notifications