Uttarakhand Rishikesh-Haridwar road Accident भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की जबरदस्त टक्कर, हादसे में 4 की मौत
Uttarakhand Rishikesh-Haridwar road Accident हरिद्वार मार्ग पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मंशा देवी फाटक के पास ट्रक और XUV 500 की जबरदस्त टक्कर होने से कार के परखच्चे उड़ गए। घटना होते ही मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया।
सूचना पर पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं, और शवों को कब्जे में लिया। पुलिस शवों की शिनाख्त करने में जुटी है। साथ ही हादसों के कारणों की जांच में भी लग गई है। बताया जा रहा है कि अचानक जानवर आने से हादसा हुआ। लेकिन गाड़ी की रफ्तार को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात ऋषिकेश कंट्रोल 112 द्वारा ऋषिकेश कोतवाली में बताया गया कि पीएनबी सिटी गेट के पास ऋषिकेश हरिद्वार मार्ग पर एक कार ने रोड किनारे खड़े ट्रक पर टक्कर मार दी है। जिसमें कार सवार तीन-चार लोगों की हताहत होने की संभावना है।
सूचना पर तत्काल ऋषिकेश कोतवाली, श्यामपुर चौकी, आईडीपीएल चौकी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो पाया कि हरिद्वार की ओर से आ रही एक्सयूवी कार uk07 FS 5587 ने रोड पर किनारे खड़े ट्रक HR 58 A 9751 को टक्कर मार दी। जिसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जिनको एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया है कार पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त है।
पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया चालक द्वारा किसी जानवर को बचाने में अनियंत्रित होकर टक्कर लगने की संभावना लग रही, पुलिस द्वारा घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। घटना के कारण की विस्तृत जांच करने पर पाया कि अचानक गाय के सड़क पर आने व गाय को टक्कर से बचाने के कारण कार अनियंत्रिक होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।












Click it and Unblock the Notifications