अंकिता भंडारी मर्डर: रिसॉर्ट मालिक सहित 3 गिरफ्तार, आरोपियों को ले जा रही पुलिस कार पर फूटा पब्लिक का गुस्सा
ऋषिकेश:रिसॉर्ट की रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी हो गई थी लापता
देहरादून, 23 सितंबर। बीते 5-6 दिनों से संदिग्ध हालात में लापता रिसॉर्ट की रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी मामले की पुलिस मुख्य अभियुक्त वनंतरा रिजॉर्ट के मालिक भाजपा नेता के बेटे पुलकित आर्य सहित दो अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभियुक्तों द्वारा पीड़िता को चीला रोड के निकट नहर में धक्का दिये जाने के बयान पर एसडीआरएफ की टीम शव तलाशने का प्रयास कर रही है।

पौड़ी गढ़वाल निवासी 19 वर्षीय अंकिता भण्डारी की गुमशुदगी में मुकदमा पंजीकृत हुआ था
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीकोट,पट्टी नादलस्यूं पौड़ी गढ़वाल निवासी 19 वर्षीय अंकिता भण्डारी की गुमशुदगी के सम्बन्ध में राजस्व पुलिस चौकी उदयपुर तल्ला में मुकदमा पंजीकृत हुआ था। लेकिन जब युवती का कुछ पता नहीं चला तो इस मामले को पुलिस को स्थानंतरित किया गया। इसके बाद पुलिस ने 24 घंटे में आरोपियों को पकड़ लिया है। बता दें कि दो दिनों से इस पूरे प्रकरण को लेकर स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया में जमकर पहाड़ी की बेटी को लेकर अभियान चलाया हुआ है।
#WATCH | Rishikesh, Uttarakhand: Women gherao the Police vehicle that was carrying the accused in Ankita Bhandari murder case
The 19-yr-old receptionist went missing a few days ago & her body was found today. 3 accused, incl Pulkit -owner of the resort where she worked- arrested pic.twitter.com/v3IK8zE1xI
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 23, 2022
रिजॉर्ट के मालिक पुलकित सहित 2 अन्य अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी गढ़वाल की निवासी और ऋषिकेश स्थित वनंतरा रिजॉर्ट की कर्मी अंकिता भण्डारी की गुमशुदगी का मुकदमा 22 सितंबर को राजस्व पुलिस से पुलिस को ट्रांसफ़र हुआ। पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर मुख्य अभियुक्त वनंतरा रिजॉर्ट के मालिक पुलकित सहित 02 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर केस वर्कआउट कर लिया है। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि अंकिता भण्डारी गुमशुदगी प्रकरण में गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराएं बढ़ा दी गयी हैं। अभियुक्तों द्वारा पीड़िता को चीला रोड के निकट नहर में धक्का दिये जाने के बयान पर एसडीआरएफ की टीम शव तलाशने का प्रयास कर रही है। विवेचना की प्रगति के संबंध में एसएसपी पौड़ी गढ़वाल द्वारा अवगत कराया जाएगा। अंकिता भण्डारी गुमशुदगी प्रकरण में गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि घटना के दिन तीनों का पीड़िता के साथ ऋषिकेश में घूमने के बाद विवाद हो गया जिसमें पुलकित आर्य व अन्य साथियों ने पीड़िता को चीला रोड के निकट नहर में धक्का दे दिया जिसके बाद व डूब गई। एसडीआरएफ की टीम शव तलाशने का प्रयास कर रही है।
स्थानीय लोगों ने लक्ष्मण झूला थाने में जमकर बवाल काटा
पहाड़ की बेटी की इस तरह गुमशुदगी को लेकर स्थानीय लोगों में खासा गुस्सा है। स्थानीय लोगों ने लक्ष्मण झूला थाने में जमकर बवाल काटा। केस के मामले में तीनों आरोपियों को कोर्ट ले जाने के दौरान लोगों का गुस्सा भड़क गया। इस दौरान स्थानीय महिलाओं और लोगों ने पुलिस और प्रशासन के लोगों का घेराव मामले में लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की । इस दौरान पुलिस और लोगों के बीच काफी बहस भी हुई। इस मामले को लेकर कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष सोशल मीडिया में जमकर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications