उत्तराखंड: 23 मार्च को CM पद की शपथ लेंगे पुष्कर सिंह धामी, जानिए कहां होगा शपथ ग्रहण समारोह?
23 मार्च को दोपहर 3:30 बजे उत्तराखंड के CM पद की शपथ लेंगे पुष्कर सिंह धामी
देहरादून। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने जा रही है। पुष्कर सिंह धामी ही मुख्यमंत्री होंगे। आज पार्टी के नेताओं की ओर से बताया गया कि, उन्हें विधायक दल का नेता बना दिया गया है। और, अब कल दोपहर 3.30 बजे वह सीएम पद की शपथ लेंगे। उनके साथ कैबिनेट को भी शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह देहरादून के परेड ग्राउंड में होगा।
Recommended Video

पहली बार हो रहा ऐसा
उत्तराखंड में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब किसी मुख्यमंत्री को लगातार दूसरे कार्यकाल का अवसर दिया जा रहा हो। धामी चुनाव से पहले भी मुख्यमंत्री थे। हालांकि, विधानसभा चुनाव में वह अपनी सीट पर हार गए। मगर, पार्टी में उनकी स्वीकार्यता और उनकी समझ को देखते हुए उन्हें ही सीएम रखने का फैसला हुआ है। उनका नाम डिक्लियर करने के साथ ही यहां मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बना असमंजस भी दूर हो गया है। विधायक दल के नेता का चयन होने के बाद भाजपा की ओर से राज्यपाल को इस बारे में अवगत कराया गया है। साथ ही धामी के नेतृत्व में नई सरकार के मंत्रिमंडल के गठन अनुरोध पत्र सौंपा गया है।

उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री
भाजपा ने कहा है कि, अब धामी बुधवार 23 मार्च को परेड मैदान में होने वाले समारोह में शपथ ग्रहण करेंगे। एक भाजपा नेता ने कहा कि, यह तय हो गया है कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ही उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री होंगे। इससे पहले, सोमवार शाम प्रदेश भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व सह पर्यवेक्षक विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी की उपस्थिति में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में धामी को फिर से दल का नेता चुना गया था।

कई बार रहे एमएलए
राजनीति के जानकारों की नजर में महत्वपूर्ण यह कि धामी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत प्राप्त कर भाजपा लगातार दूसरी बार सत्ता तक पहुंची, लेकिन वह स्वयं खटीमा सीट से चुनाव हार गए। पुष्कर सिंह धामी तीसरी व चौथी विधानसभा में ऊधमसिंह नगर जिले की खटीमा सीट से विधायक रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications