Uttarakhand Police नशा मुक्त थीम पर देहरादून में होगी मैराथन, 12 देशों के 104 विदेशी एथलीट भी करेंगे प्रतिभाग
30 अक्टूबर को देहरादून में मैराथन का आयोजन
Uttarakhand Police सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 30 अक्टूबर को देहरादून में एक भारत श्रेष्ठ भारत की थीम पर मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 27 अक्टूबर तक होंगे। अब तक 12 हजार से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। मैराथन के लिए अभी तक 12 देशों के 104 विदेशी एथलीटों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। साथ ही 24 राज्यों एवं 04 केन्द्र शासित प्रदेशों के कुल 13 हजार 540 लोगों द्वारा रजिस्ट्रेशन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक कैलाश खैर, युवा रैपर गौरव मनकोटी द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 27 अक्टूबर तक
उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि एक भारत श्रेष्ठ भारत और नशा मुक्त उत्तराखंड के संदेश के साथ 30 अक्टूबर को होने वाली हंस फाउंडेशन पुलिस मैराथन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 27 अक्टूबर तक होंगे। अब तक इसके लिए 12 हजार से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। डीजीपी ने बताया कि अभी और बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन होने की उम्मीद है। पिछले तीन बार से कोविड के चलते मैराथन नहीं हो पायी थी, लेकिन इस बार इसके आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह है। युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति के चलते नशा मुक्त उत्तराखंड का भी संदेश दिया जाएगा। मैराथन की पूर्व संध्या पर कैलाश खेर सहित तमाम कलाकारों की प्रस्तुतियां भी होंगी। मैराथन में 21 व 10 किमी की दो रेस होंगी। विजेता प्रतिभागियों को कुल 10 लाख रूपये के पुरस्कार वितरित किये जाएंगे। इसमें 16 से 20ए 20 से 45 और 45 से ज्यादा आयु वर्ग की तीन कैटेगरी होंगी। इसके अलावा एक तीन किमी की फन मैराथन भी करायी जाएगीए जिसमें 14 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चे प्रतिभाग कर सकते हैं। सभी रजिस्ट्रेशन उत्तराखंड पुलिस की वेबसाइट www.dehradunmarathon.com पर कर सकते हैं।
12 देशों के 104 विदेशी एथलीटों ने रजिस्ट्रेशन
'हंस फाउण्डेशन देहरादून मैराथन में अभी तक 12 देशों के 104 विदेशी एथलीटों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। साथ ही 24 राज्यों एवं 04 केन्द्र शासित प्रदेशों के कुल 13 हजार 540 लोगों द्वारा रजिस्ट्रेशन किया गया है।' '21 किमी में कुल 2808, 2597 पुरूष व 211 महिला, 10 किमी में कुल 4285 , 3610 पुरूष व 675 महिला प्रतिभागियों द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया गया है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर 2022 है। 'हाफ मैराथन में विभिन्न श्रेणियों में विजेता प्रतिभागियों को 10 लाख रुपये और पुरस्कार दिये जायेंगे। इसके साथ ही 21 किमी एवं 10 किमी में सभी प्रतिभागियों को निःशुल्क टाईमिंग चिप दी जाएगी। 21 किमी फिनिश करने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को और 10 किमी में टॉप 10 प्रतिभागियों को फिनिशर मैडल प्रदान किए जायेंगे।
बॉलीवुड गायक कैलाश खैर एवं युवा रैपर गौरव मनकोटी द्वारा प्रस्तुति
डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा 30 अक्टूबर को 7ः35 बजे मैराथन को फ्लैग ऑफ किया जायेगा। इस दौरान हंस फाउंडेशन की संस्थापिका माता मंगला जी भी उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक कैलाश खैर एवं युवा रैपर गौरव मनकोटी द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications