MLA मयूख महर की एक पहल ने कर दिया कमाल, किताबों की कमी को इस अनोखे अभियान से किया पूरा
उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र पिथौरागढ़ के विधायक की एक पहल
देहरादून, 10 सितंबर। उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र पिथौरागढ़ के विधायक की एक पहल से क्षेत्र के युवाओं को काफी मदद मिल रही है। विधायक की इस पहल से स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। विधायक मयूख महर ने बधाई संदेश देने वालों से अपील की है कि उन्हें किताब के अलावा कोई गुलदस्ता या अन्य कोई उपहार न दिया जाए। जिससे हजारों किताबें इकट्ठा हो चुकी है। विधायक अब इन किताबों को स्थानीय लाइब्रेरी या तैयारी करने वाले युवाओं को प्रोवाइड करा रहे हैं।

किताब के अलावा कोई गुलदस्ता या अन्य कोई उपहार न दिया जाए
सीमांत क्षेत्र पिथौरागढ़ में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सुविधाएं न होने से काफी परेशानी होती है। इसको लेकर कई बार छात्रों ने विरोध प्रदर्शन और आंदोलन भी किया है। छात्रों की इसी परेशानी को देखते हुए स्थानीय विधायक मयूख महर ने एक अनोखी पहल की है। विधायक बनने के बाद ही मयूख महर ने बधाई संदेश देने वालों से अपील की थी कि उन्हें किताब के अलावा कोई गुलदस्ता या अन्य कोई उपहार न दिया जाए। इस तरह अब तक विधायक के पास 3500 से ज्यादा किताबें इकट्ठा हो गई है।

छात्रों के लिए स्कॉलरशिप की भी व्यवस्था
विधायक ने इस किताबों को जिला पुस्तकालय के साथ ही शहर की अन्य लाइब्रेरी को भी दान कर दी है। ये किताबें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के काफी मददगार साबित हो रही हैं। इतना ही नहीं विधायक ने युवाओं की परेशानी को देखते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए स्कॉलरशिप की भी व्यवस्था की है। इसके लिए मॉक टेस्ट कराया गया। जिसकी हर किसी ने तारीफ की है।

एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों को काफी मदद
इस तरह के आयोजन से एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों को काफी मदद मिली। विधायक ने मॉक टेस्ट पास करने और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को स्कॉलरशिप देने के साथ ही उनके कोर्स में भी आर्थिक मदद की है। जिससे युवाओं को काफी मदद मिल रही है। मॉक परीक्षा में भाग लेने के लिए काफी युवाओं ने पंजीकरण कराया, जिसमें पहले पांच स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मयूख महर द्वारा स्कॉलरशिप भी दी। विधायक महर ने कहा कि युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न को समझाने के मकसद से मॉक परीक्षा का आयोजन किया गया।

पुस्तकालयों को 3500 पुस्तकें भेंट की
हाल ही में शिक्षक दिवस पर जिला पुस्तकालय पिथौरागढ़ में पूर्व शिक्षकों के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम में विधायक और जिलाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर पिथौरागढ़ के विधायक मयूख महर ने शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मान दिया साथ ही जिला पुस्तकालय सहित क्षेत्र में संचालित विभिन पुस्तकालयों को 3500 पुस्तकें भेंट की।

उन्हें गुलदस्तों के बजाय पुस्तक भेंट करें
इस मौके पर विधायक ने कहा कि ऐसा संयोग कभी कभी ही प्राप्त होता है जब जनता किसी के प्रयासों को अंजाम देने के लिए बढ़चढ़कर अपनी भागीदारी निभाती हो। उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव में मिली जीत के बाद लोगों से प्रार्थना की थी कि उन्हें गुलदस्तों के बजाय पुस्तक भेंट करें और उनके इस सकरात्मक अपील का ही परिणाम रहा जो उन्हें भेंट स्वरूप इतनी बड़ी संख्या में पुस्तकें प्राप्त हुई। जिन्हें जिला पुस्तकालय को देकर जिले की उत्कृष्ठ शिक्षा ब्यवस्था को गति प्रदान करने में सहयोग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications