Uttarakhand news: मां-बाप ने एक बेटे के साथ मिलकर दूसरे बेटे को बेरहमी से मार डाला, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

उत्तराखंड के उधमसिंहनगर में मां बाप ने एक बेटे के साथ मिलकर दूसरे बेटे की हत्या कर दी। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मां ने पुलिस को पहले भटकाने की कोशिश की लेकिन पुलिस को एक किशोर ने मदद की, जिसके बाद घटना का खुलासा हो गया।

Uttarakhand Parents along with one son brutally killed the other son surprised know reason.

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में जसपुर कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती भट्टा कॉलोनी निवासी नदीम का अपने ही घर में गला कटा शव मिला था। पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का 06 घंटे में खुलासा कर दिया। हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एक भाई ने ही दूसरे भाई की हत्या की।

इस घटना में किशोर पुलिस का मददगार बना। जिसमें पारिवारिक क्लेश हत्या की वजह बताई जा रही है। हत्या के केस में पिता, पुत्र सहित मां को गिरफ्तार किया है। मां-बाप ने ही अपने बेटे के साथ मिलकर दूसरे बेटे को मौत के घाट उतार दिया। तीनों ने चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद बाप और बेटा घर से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि मृतक नशे का आदि था। इसको लेकर घर में आए दिन झगड़ा होता रहता था। मां ने पुलिस को बताया ​कि उसका बेटा गलत संगत में पड़ गया था। मां-बाप के साथ अभद्र व्यवहार करता था।

नशे में रहने का आदि था, इन सभी बातों को लेकर रात भी घर मे झगड़ा हुआ। गुस्से मे पति और उसके दूसरे बेटे ने उसका गला काटकर हत्या को अंजाम दिया गया। इसके बाद पिता और पुत्र मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने मौके से हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+