उत्तराखंड में पंचायत चुनाव को लेकर चल रहा सस्पेंस जल्द होगा खत्म, जानिए कब तक हो सकते हैं चुनाव
Uttarakhand panchayat elections: उत्तराखंड में पंचायत चुनाव को लेकर चल रहा सस्पेंस खत्म हो सकता है। शासन की ओर से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने की तैयारियां तेज हो गई है। माना जा रहा है कि 15 जुलाई तक पंचायत चुनाव करा लिए जाएंगे। तीन चरणों में उत्तराखंड में पंचायत चुनाव हो सकते हैं।
इसके लिए निर्वाचन आयोग तैयारी मे जुटा है। मई में वर्तमान प्रशासकों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इस बीच चुनाव को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। हरिद्वार जिले को छोड़कर प्रदेश के 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत का कार्यकाल नवंबर 2024 में समाप्त हो गया था।

पंचायतों का कार्यकाल 28 नवंबर, 30 नवंबर और 1 दिसंबर को समाप्त हो गया था, लेकिन चुनाव ना हो पाने की स्थिति में शासन की ओर से पंचायतों में अगले 6 महीने में लिए प्रशासक बिठा दिए गए। 27 मई को ग्राम पंचायतों, 29 मई को क्षेत्र पंचायतों और 31 मई को जिला पंचायतों के प्रशासकों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।
जिसको देखते हुए राज्य सरकार के साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बीच वर्तमान में प्रशासकों को फिर से चुनाव सम्पन्न होने तक कार्यकाल बढ़ाया जाना तय है। जिसको लेकर सरकार की ओर से राजभवन की मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। जहां से मंजूरी मिलने के बाद प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा दिया जाएगा।
उत्तराखंड पंचायती राज (संशोधन) अध्यादेश 2025" और ओबीसी आरक्षण अध्यादेश को राजभवन से मंजूरी मिल गई है। ऐसे में अब पंचायत चुनाव के मद्देनजर शासन, पदों का आरक्षण निर्धारित करने की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। जिससे जल्द से जल्द आरक्षण निर्धारित करते हुए जून महीने में चुनाव की अधिसूचना जारी की जा सके।
किस जिले में कितने मतदाता
- अल्मोड़ा -5,50,471
- बागेश्वर- 2,03,665
- चमोली- 2,84,142
- चंपावत -1,85,347
- देहरादून -5,35,651
- नैनीताल -4,28,925
- पौड़ी गढ़वाल- 4,31,743
- पिथौरागढ़ -3,41,828
- रुद्रप्रयाग -2,03,701
- टिहरी गढ़वाल -6,05,842
- उधम सिंह नगर- 7,43,756
- उत्तरकाशी- 2,42,139
- 12 जिलों में -47,57,210 मतदाता
प्रदेश में ग्राम पंचायतों के पदों की संख्या- 7499
- सदस्य ग्राम पंचायत -55589
- प्रधान ग्राम पंचायत- 7499
- उप ग्राम पंचायत- 7499
- सदस्य क्षेत्र पंचायत -2974
- सदस्य जिला पंचायत -358
- प्रमुख क्षेत्र पंचायत- 89
- ज्येष्ठ उप प्रमुख क्षेत्र पंचायत -89
- कनिष्क उप प्रमुख क्षेत्र पंचायत- 89
- जिला पंचायत अध्यक्ष- 12
- उप जिला पंचायत अध्यक्षों की संख्या- 12
-
धामी सरकार के 4 साल: सीएम ने गिनाईं उपलब्धियां, 3.76 लाख करोड़ निवेश, 30 हजार नौकरी, देहरादून का होगा कायाकल्प -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला












Click it and Unblock the Notifications