Panchayat Chunav Result 2025: सबसे कम उम्र की प्रधान का रिकॉर्ड, 21 साल की प्रियंका संभालेंगी पिता की विरासत
Uttarakhand Panchayat Chunav Result 2025: उत्तराखंड पंचायत चुनाव के परिणामों में आदर्श ग्राम सभा सारकोट गैरसैंण चमोली ने नया कीर्तिमान बनाया है। इस गांव की प्रधान 21 साल की प्रियंका निर्वाचित हुई हैं। खास बात ये है कि प्रियंका के पिता भी दो बार गांव के प्रधान रह चुके हैैं।
उनके पिता, राजेंद्र नेगी, दो बार इसी ग्राम सभा के प्रधान रह चुके हैं। ऐसे में प्रियंका अब पिता की विरासत को आगे बढ़ाने जा रही हैं। प्रियंका ने राजनीति विज्ञान से ग्रेजुएशन किया है। जिससे अब गांव वालों की उम्मीदें प्रियंका से बढ़ गई हैं।

एक तरफ जहां युवा राजनीति से दूरी बनाए हुए हैं, वहीं इस बार पंचायत चुनावों में युवाओं ने गांव की सरकार चुनने से लेकर जनप्रतिनिधि बनने में काफी दिलचस्पी दिखाई। प्रदेश भर में कई गांवों में युवा प्रधान चुनकर आए हैं। चमोली जिले के गैरसैंण ब्लॉक की रहने वाली प्रियंका नेगी 21 साल की उम्र में ग्राम प्रधान बन गई हैं। पूरे प्रदेश में आए अब तक परिणामों में प्रियंका सबसे कम उम्र की प्रधान चुनी गई हैं। खास बात ये है कि सारकोट वही गांव है जिसे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोद लिया हुआ है।
- पौड़ी जिले के पाबौ//कुई गांव की 22 वर्षीय साक्षी प्रधान चुनी गई। साक्षी देहरादून से बीटेक करके अपने गांव लौटी। जहां उन्होंने क्षेत्र का विकास करने की ठानी। इसके बाद उन्होंने ग्राम प्रधान के पद की दावेदारी की और आज साक्षी कुई गांव की प्रधान चुनी गई है।
- चमोली जिला मंडल घाटी में सबसे कम उम्र के प्रधान टॉस से बने। दशौली के बणद्वारा के 23 साल के नितिन प्रधान बने। प्रतिद्धंदी रविन्द्र और नितिन को 138-138 वोट मिले, जिसके बाद टॉस से निर्णय हुआ और नितिन को विजयी घोषित किया गया।
- मुनस्यारी के क्वीरीजिमियां गांव की ईशा ग्राम प्रधान का चुनाव जीत गई हैं। वह 22 वर्ष की उम्र में ग्राम प्रधान बनी हैं। उनके गांव से तीन उम्मीदवार मैदान में थे। ईशा की शैक्षिक योग्यता बीए व बीएड है।
- अमेरिकन आईटी कंपनी में काम करने वाले दीपेश बने अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया ब्लॉक के महतगांव ग्राम पंचायत के प्रधान चुने गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications