Uttarakhand news: हल्द्वानी में दर्दनाक सड़क हादसा, कारों की आमने-सामने की भिड़ंत, परिवार के तीन लोगों की मौत
उत्तराखंड के हल्द्वानी में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कॉर्पियो और आल्टो कार की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। बताया जा रहा की घटना देर रात करीब 1 बजे के आसपास हुई। हादसे में आल्टो सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।

घटना की जानकारी परिजनों को दी गई, जिसके बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के रामपुर रोड के समीप बेल बाबा मंदिर के पास सड़क हादसा हुआ। जिसमें स्कॉर्पियो और आल्टो कार की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
घायलों का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया गया कि करीब एक बजे रुद्रपुर से आ रही आल्टो कार और हल्द्वानी से रुद्रपुर की ओर जा रही स्कॉर्पियो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए।
जो हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र के रहने वाले हैं। घटना के बाद स्कार्पियो सवार वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद घायलों और मृतकों को गाड़ी से निकला। जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान हाफिज शाजिद, शाहजहां और अफसरी के रूप में हुई है। वहीं घायलों में जाहिद और मुस्कान शामिल हैं। हादसे की सूचना रात करीब 2 बजे परिजनों को मिली। घायलों और मृतकों को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। सभी हल्द्वानी बनभूलपुरा लाइन नंबर 17 और 18 के रहने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications