वायरल वीडियो के बाद जागी उत्तराखंड सरकार, केम्पटी फॉल में अब एक बार में नहा सकेंगे केवल 50 लोग
वायरल वीडियो के बाद जागी उत्तराखंड सरकार, केम्पटी फॉल में अब एक बार में नहा सकेंगे केवल 50 लोग
मसूरी, 09 जुलाई: अगर आप वीकेंड पर मसूरी आ रहे है तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। दरअसल, कैंपटी फॉल में पर्यटकों की भारी भीड़ और कोविड-19 का उल्लंघन होने पर मसूरी प्रशासन ने नई व्यवस्था की है। इस नई व्यवस्था के तहत अब कैंपटी फॉल झरने में एक बार में 50 पर्यटक ही नहा पाएंगे। इतना ही नहीं, झरने में पर्यटक आधे घंटे ही रुक पाएंगे। हूटर बजते ही पर्यटकों को झरने से बाहर निकलना होगा।
Recommended Video

कोरोना कर्फ्यू में छूट मिलने के बाद प्रसिद्ध पर्यटक स्थल कैंपटीफॉल में सैर सपाटे के लिए प्रतिदिन सैकड़ों सैलानी पहुंच रहे हैं। कैंपटीफॉल झरने में नहाने के दौरान पर्यटक कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे, ऐसी शिकायते जिला प्रशासन को मिली है। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी झरने में सैकड़ों पर्यटकों के एक साथ नहाने की फोटो भी सामने आई है। जिसके चलते कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है।
फोटो और शिकायत मिलने के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है। डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव की ओर से जारी आदेश में एसएसपी और एसडीएम धनोल्टी को कैंपटीफॉल आने वाले पर्यटकों की निगरानी करने के लिए चेक पोस्ट स्थापित करने को कहा गया है। चेक पोस्ट पर कोविड नियमों के तहत पर्यटकों की चेकिंग की जाए। एक बार में 50 से अधिक पर्यटकों को झरने में जाने की अनुमति न दी जाए। साथ ही पर्यटक आधे घंटे तक ही झरने में रुक पाएंगे। इसके बाद अगले 50 पर्यटकों को मौका मिलेगा। सभी पर्यटकों के वापस लौटने के उपरांत हूटर बजाकर अन्य पर्यटकों को झरने में जाने की अनुमति दी जाए।












Click it and Unblock the Notifications