उत्तराखंड निकाय चुनाव: भाजपा में टिकट के दावेदारों की फौज तैयार, पर्यवेक्षक टोली की रिपोर्ट का इंतजार
uttarakhand nikay chunav 2024: उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। भाजपा, कांग्रेस समेत सभी सियासी दलों ने अपने अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर दी हैंं। इसके लिए दावेदारों के पैनल तैयार किए जा रहे हैं।
भाजपा की पर्यवेक्षक टोली जिलों में जाकर लिस्ट तैयार करने में जुटी है। जो कि तीन दिनों से सभी निगमों, पालिका और नगर पंचायतों में जाकर संभावित प्रत्याशियों का पैनल तैयार कर रही है। इसके बाद ये लिस्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपा जाएगा। टोली में भाजपा के वर्तमान विधायक,पदाधिकारी समेत 200 कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है।

उत्तराखंड में भाजपा ने निकाय चुनाव जीतने के लिए खास प्लान बनाया है। जिसके तहत 11 नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के लिए पर्यवेक्षकों की टीम बनाई हैं। जिन्हें अपने अपने संबंधित निकाय क्षेत्रों में जाकर संभावित पार्टी उम्मीदवारों को लेकर स्थानीय संगठन और नेताओं से विचार विमर्श करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह सभी पर्यवेक्षक 3 दिन में इन निकायों का प्रवास करेंगे और चर्चा में शामिल पार्टी प्रतिनिधियों से तीन नामों पर राय मांगेंगे।
इस दौरान वह संबंधित क्षेत्र के परिसीमन, सामाजिक एवं व्यवहारिक समीकरणों और जीत के पैमाने पर विस्तृत रायशुमारी भी करेंगे। पार्टी की तरफ से सभी पर्यवेक्षकों को 21 दिसंबर तक संभावित नामों की सूची के साथ अपनी रिपोर्ट नेतृत्व को सौंपनी है। भाजपा का दावा है कि पार्टी का लक्ष्य सभी नगर निगमों समेत अधिकांशतया नगरपालिका और नगर पंचायतों में जीत दर्ज का है। लिहाजा उम्मीदवारों के चयन में क्षेत्रीय सामाजिक संतुलन के साथ जीत की संभावना को भी वरीयता दी जाएगी।
जिसके लिए पार्टी तीन तरीकों से उम्मीदवार का चयन करने जा रही है। जिसमें स्थानीय संगठन की प्रदेश नेतृत्व से रायशुमारी की पहली प्रजातियां हाल में पूर्ण की गई थी। अगले चरण में पर्यवेक्षकों की टीम निर्वाचित क्षेत्रों में जाकर रिपोर्ट बनाने जा रही है। वहीं दूसरी तरफ पार्टी का अंदरूनी सर्वे भी किया जा रहा है।
पार्टी का प्रदेश नेतृत्व तीनों रिपोर्टों पर विस्तृत विमर्श के बाद संभावित नामों का अंतिम पैनल केंद्रीय नेतृत्व की संस्तुति के लिए भेजेगा। जिसके बाद ही भाजपा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी। सबसे ज्यादा भाजपा के लिए मुश्किल देहरादून सीट मानी जा रही है, जहां निवर्तमान मेयर के अलावा दर्जन दावेदार हैं। इनमें से पार्टी किस पर भरोसा जताती है। इसके लिए अभी इंतजार करना होगा। माना जा रहा है कि जनवरी में निकाय चुनाव करा लिए जाएंगे।
-
Bengal Chunav 2026 BJP Candidates Third List: बीजेपी की तीसरी लिस्ट जारी, 19 उम्मीदवारों में कौन-कौन? -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी












Click it and Unblock the Notifications