Uttarakhand Nikay Chunav 2024: जानिए कब और कितने निकायों में होंगे चुनाव, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
Uttarakhand Nikay Chunav 2024: उत्तराखंड में नवंबर माह में निकाय चुनाव कराने को लेकर शासन स्तर से लेकर निर्वाचन आयोग तक तैयारियां जोर शोरों से चल रही है। राज्य के 102 नगर निकायों में चुनाव हो सकते हैं।
राज्य में कुल 105 नगर निकाय हैं इनमें से 102 नगर निकायों में ही चुनाव कराने की तैयारी है। तीन निकायों में चुनाव नहीं होते। नगर निकायों का कार्यकाल बीते साल दो दिसंबर को समाप्त हो चुका है। इसके बाद निकायों को छह माह के लिए प्रशासकों के हवाले कर दिया गया था।

इस अवधि में भी चुनाव न होने पर प्रशासकों का कार्यकाल तीन माह बढ़ाया गया। बीती 30 अगस्त को शासन ने नए बोर्ड का गठन होने तक प्रशासकों का कार्यकाल विस्तारित कर दिया था। निकाय चुनाव से संबंधित प्रकरण हाईकोर्ट में भी विचाराधीन है। पूर्व में शासन ने कोर्ट में कहा था कि 25 अक्टूबर तक चुनाव करा लिए जाएंगे।
इस बीच निकायों में ओबीसी आरक्षण निर्धारण से जुड़ा विषय विधानसभा की प्रवर समिति के हवाले है। समिति को 23 सितंबर तक अपनी रिपोर्ट देनी है। दो नगर पालिकाओं के नगर निगम में उच्चीकृत होने के साथ ही नगर निगम देहरादून समेत आठ अन्य निकायों में दोबारा से परिसीमन कराया गया।
राज्य निर्वाचन आयोग ने इन 11 निकायों में मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण के लिए 16 अक्टूबर तक का समय निर्धारित किया है। उत्तराखंड में 11 नगर निगम, 45 नगर पालिका परिषद, 49 नगर पंचायत हैं। तीन नगर पंचायतों बदरीनाथ, केदारनाथ व गंगोत्री में चुनाव नहीं होते। इसके बाद नवंबर मध्य में राज्य के 105 में से 102 नगर निकायों में चुनाव कराने की तैयारी है। इसे लेकर कसरत चल रही है। तीन निकायों में चुनाव नहीं होते।
उत्तराखंड निकाय चुनाव 2024: एक नजर आंकड़ों पर
- उत्तराखंड में नवंबर माह में होंगे निकाय चुनाव
- राज्य में कुल 105 नगर निकाय हैं
- 102 नगर निकायों में होंगे निकाय चुनाव
- तीन निकायों में चुनाव नहीं होते
- बदरीनाथ, केदारनाथ व गंगोत्री में चुनाव नहीं होते हैं
- उत्तराखंड में 11 नगर निगम हैं
- 45 नगर पालिका परिषद, 49 नगर पंचायत हैं।












Click it and Unblock the Notifications