Uttarakhand News: दुल्हन को विदा कर लौट रही बारात की गाड़ी खाई में गिरी, पति-पत्नी बेटे समेत 5 की दर्दनाक मौत
Uttarakhand accident News चंपावत जिले के लोहाघाट-घाट नेशनल हाईवे पर बागधारा के पास बारात की गाड़ी खाई में गिर गई। जिससे मां-बेटे सहित 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन और रेस्क्यू टीमों ने रात में ही रेस्क्यू कार्य चलाया।
दुल्हन को विदा कर लौट रही बारात की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। जिससे बारात की खुशी मातम में बदल गई। दुल्हन को विदा कर लौट रही बारात का बोलेरो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे मां-बेटे सहित 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और फायर टीम तुरंत मौके पर पहुँची। ग्रामीणों की मदद से खाई में फंसे घायलों को रेस्क्यू कर लोहाघाट उप जिला अस्पताल भेजा गया।
बताया जा रहा है कि बारात पिथौरागढ़ के शेराघाट के किलोटा गांव से बालातड़ी आई हुई थी। लौटते समय बागधारा मोड़ पर बोलेरो UK 04 TB 2074 गहरी खाई में समा गई। हादसे के बाद वाहन के परखच्चे उड़ गए। मृतकों में भावना चौबे, उनका 6 वर्षीय बेटा प्रियांशु, प्रकाश चंद्र, केवल चंद्र उनियाल और सुरेश चंद्र नौटियाल शामिल हैं।रेस्क्यू अभियान में स्थानीय होटल स्वामी मदन सामंत और शिक्षक मनोज पंत का भी सहयोग रहा।
एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार तड़के आपदा नियंत्रण कक्ष चंपावत से सूचना प्राप्त हुई कि घाट से पहले बागधार नामक स्थान पर एक बोलेरो वाहन (UK04TB-2074) अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन बारात बुसेल से थाना गंगोलीहाट क्षेत्र के बलाताड़ी की ओर गया था, तथा वापस लौटते समय प्रातःकाल यह दुर्घटना घटित हुई। मौके पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि वाहन में कुल 10 लोग सवार थे। इनमें से 05 घायलों को स्थानीय नागरिकों व जिला पुलिस द्वारा सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा गया, शेष 05 व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। SDRF टीम ने रोप सिस्टम व स्ट्रेचर की सहायता से गहरी खाई में उतरकर मृतकों के शवों को सुरक्षित बाहर निकालने का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया। सभी शवों को निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
मृतकों की सूची
1. प्रकाश चंद्र उनियाल, 40 वर्ष, निवासी दिबडिब्बा विलासपुर
2. केवल चंद्र उनियाल, 35 वर्ष, निवासी उपरोक्त
3. सुरेश नौटियाल, 32 वर्ष, निवासी पंतनगर
4. प्रियांशु चौबे, 6 वर्ष, पुत्र सुरेश चौबे, निवासी सियालदेह, भिक्यासेन, अल्मोड़ा
5. भावना चौबे, 28 वर्ष, पत्नी सुरेश चौबे, निवासी सियालदेह, बिखयासेन, अल्मोड़ा
घायलों की सूची
1. देवीदत्त पांडे, 38 वर्ष, निवासी सारघाट, अल्मोड़ा
2. धीरज उनियाल, 12 वर्ष, निवासी अल्मोड़ा
3. राजेश जोशी, 14 वर्ष, निवासी पिथौरागढ़
4. चेतन चौबे, 5 वर्ष, निवासी दिल्ली
5. भास्कर पांडा, (निवासी विवरण अप्राप्त)












Click it and Unblock the Notifications