Uttarakhand news: सोशल मीडिया में वीडियो किया अपलोड और दे दी जान, आरोपित गिरफ्तार, क्या है मामला

Uttarakhand news: उत्तराखंड के पौड़ी में युवक ने सोशल मीडिया पर आकर पहले वीडियो जारी किया और उसके बाद अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। मृतक युवक ने वीडियो में एक युवक पर प्रॉपर्टी विवाद और पैसों के लेने देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पौड़ी से देहरादून तक सनसनी फैल गई। अब इस मामले में सियासत भी गरमा गई है। मृतक और आरोपित प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। इसी दौरान किसी मामले में दोनों के पैसे लेन देने को लेकर विवाद चल रहा था।

Uttarakhand news Uploaded video social media and life lost accused arrested what matter

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 21 अगस्त को प्रातः लगभग 08.45 AM बजे कोतवाली पौड़ी को सूचना प्राप्त हुई कि जनपद पौड़ी के ब्लॉक तलसारी गांव निवासी जितेन्द्र कुमार (उम्र-32 वर्ष) ने स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही कोतवाली पौड़ी पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची तथा श्रीनगर से फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्यों का संकलन किया गया। साक्ष्य संकलन में प्रयुक्त गन,छर्रे,ब्लड सैम्पल के साथ साथ अन्य साक्ष्य भी संकलित किये गये।

एफएसएल टीम द्वारा मृतक के हाथों का जीएसआर प्राथमिक परीक्षण किया गया तो मृतक के हाथों पर गन पाउडर होने की पुष्टि हुई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कोतवाली पौड़ी में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस पूछताछ में मृतक द्वारा अपने दोस्तों के साथ हुई बातचीत में बताया कि वह जमीन और पैसों को लेकर वह काफी परेशान चल रहा है और मृतक जितेन्द्र लगातार अपने मोबाइल में कुछ टाइपिंग करने में लगा हुआ था।

वापसी आते समय जितेन्द्र द्वारा अपने मोबाइल का कोड सौरभ को मैसेज किया गया और बोला गया कि मैं अपने फोन का कोड तुम्हें भेज रहा हूं मुझे माफ कर देना मैं जा रहा हूं और एक दम से ट्रिगर दबाकर लगभग 4.00 बजे सुबह खुद पर गोली मार दी। जिससे मौके पर ही जितेन्द्र की मृत्यु हो गई। उससे पूर्व मृतक द्वारा अपने सुसाइड का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया।

इसके बाद मामले की जानकारी परिजनों को दी गई। परिजनों के गांव पहुंचने पर ही परिजनों द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। पुलिस की जांच में पता चला कि मृतक व आरोपी हिमांशु चमोली प्रापर्टी डीलिंग का काम भी करते हैं जिनके बीच रानीपोखरी क्षेत्र में 3.5 बीघा भूमि के एक प्लॉट की डील हुई थी, जिसके लिए मृतक द्वारा लगभग ₹35 लाख का भुगतान हिमाशुं चमोली को किया गया।

हिमांशु चमोली द्वारा ना तो उस जमीन का सेटलमेंट किया गया और ना ही मृतक के पैसे वापस लौटाये गये। साथ ही मृतक के फोन करने पर ना तो फोन रिसीव किया गया और ना ही कोई रिस्पांस दिया गया जिस कारण मृतक मानसिक रूप से परेशान रहने लग गया। मृतक द्वारा अपने फोन में 06 अगस्त व 18 अगस्त के सुसाइड करने सम्बन्धी वीडियो भी रिकार्ड किये गये थे जिनसे यह पुष्टि होती है कि मृतक पैसे डूबने से मानसिक रूप से काफी परेशान था जिसके कारण मृतक द्वारा आत्महत्या करने का मन बनाया गया था।

पुलिस टीम द्वारा पूछताछ हेतु आरोपी हिमांशु चमोली को पूछताछ हेतु थाने लाया गया था पूछताछ में आरोपी द्वारा इस बात को बताया कि हमारे बीच में प्रॉपर्टी की डील हुई थी लेकिन हम दोनों के बीच सेटलमेंट नहीं हो पाया मेरा पैसा डूब गया था और मुझे फाइनेंसशियल रूप से नुकसान हुआ। पूछताछ में मृतक द्वारा लगाये गये आरोपों की पुष्टि होने पर देहरादून निवासी हिमांशु चमोली को गिरफ्तार किया गया। जो कि भाजपा का सदस्य बताया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+