Uttarakhand news: विपक्ष के हंगामे के बीच अनुपूरक बजट और 9 विधेयक पास, सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Uttarakhand news: उत्तराखंड ​का मानसून सत्र आज दूसरे दिन ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच सरकार ने अनुपूरक बजट पास कराने के साथ ही सभी 9 विधेयक भी पास करवा लिए हैं। इसके बाद स्पीकर ऋतु खंडूरी भूषण ने सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया।

बता दें कि दोनों दिन प्रश्नकाल नहीं चल पाया। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसेंण के भराड़ीसेंण में इस बार मानसून सत्र चार दिन के लिए आहूत किया गया था। सत्र मंगलवार को शुरू हुआ और शुरू होते ही विपक्ष ने कानून व्यवस्था पर चर्चा कराने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।

Uttarakhand news Supplementary budget 9 bills passed opposition uproar House adjourned indefinitely

पहले दिन सत्र को कई बार स्थगित करना पड़ा। कांग्रेस ने विरोध स्वरूप सदन के अंदर ही धरना शुरू कर दिया। इसके बाद कांग्रेस ने रातभर सदन के अंदर गुजारी। कई दौर की सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच वार्ता हुई लेकिन असफल रही। सुबह 11 बजे सत्र शुरू हुआ तो फिर हंगामा हुआ।

विपक्ष कानून व्यवस्था की मांग पर चर्चा के लिए अड़ा रहा। जब बात नहीं बनीं तो स्पीकर ने विपक्ष के हंगामे के बीच ही अनुपूरक बजट और विधेयक पास करा लिए। इसके बाद सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया।

विपक्ष के भारी हंगामे के बीच सत्र के पहले दिन सदन में 5315 करोड़ का अनुपूरक बजट रखा गया। वहीं धर्मांतरण कानून को सख्त करने के साथ ही उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता एवं विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध संशोधन विधेयक और उत्तराखंड अल्पसंख्यक विधेयक भी सदन में पारित हुआ। जिसके तहत जबरन धर्मांतरण पर उम्रकैद तक की सजा हो सकती है।

मदरसों को अब प्राधिकरण से मान्यता लेनी होगी। समान नागरिक संहिता संशोधन विधेयक भी सदन में पारित किया गया गलत तरीके से लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने वालों के लिए सजा बढ़ा दी गई है। इस तरह से कुछ ही घंटों में मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+