Uttarakhand news: नींद में खर्राटे लेना पड़ा भारी, पड़ोसी ने किया जमकर बवाल, थाने पहुंचा मामला और फिर...

आमतौर पर खर्राटे को लेकर घर ​परिवार में बातचीत होते हुए आपने सुनी हुई होगी। लेकिन खर्राटे को लेकर विवाद होने पर मामला थाने पहुंच जाए। ऐसा कम ही सुनने को मिलता है। उत्तराखंड के रुद्रपुर में खर्राटे की वजह से हंगामा हो गया। खर्राटे से परेशान होकर पड़ोसी ने पुलिस में शिकायत कर ली। पुलिस दोनों पड़ोसियों को आधी रात थाने ले गई और विवाद करने पर कार्रवाई करने की हिदायत देकर छोड़ा।

Uttarakhand news Snoring in sleep became difficult neighbor created ruckus matter reached police station and then

आधी रात थाने पहुंचा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में खर्राटे की वजह से दो पड़ोसियों में विवाद हो गया। मामले ने तूल पकड़ा तो बात पुलिस तक पहुंच गई। पुलिस दोनों पड़ोसियों को आधी रात थाने ले गई और विवाद करने पर कार्रवाई करने की हिदायत देकर छोड़ा।

नींद में खर्राटे बना विवाद का कारण
बताया गया कि रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप के आजादनगर में रहने वाला अक्षय मिस्त्री चाट का ठेली लगाता है। अक्षत के मुताबित रविवार की रात वह परिवार के साथ घर पर सो रहा था। उसे नींद में खर्राटे आते हैं। उसके खर्राटे से पड़ोसी परिवार विवाद करता है। रात में नींद में उसे जोर-खड़ा कर दिया। इस बीच उनके बीच गाली-गलौच भी हुई।

नींद में खर्राटे आने पर उसका दोष क्या
पड़ोसी ने डायल 112 में फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस दोनों को थाने ले गई और विवाद करने पर कार्रवाई करने की बात कही। इसके बाद उनको घर भेज दिया। जिस व्यक्ति के साथ ये घटना हुई उसका कहना है कि नींद में खर्राटे आने पर उसका दोष क्या है। पड़ोसी उसके खर्राटे को लेकर इधर उधर बाते भी करते हैं। अब पुलिस इस मामले को अन्य मामलों से भी जोड़कर चल रही है। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों में आपसी कलह होती रहती है। खर्राटे को टारगेट कर हंगामा किया गया। जिसके बाद ये सारा मामला हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+