Uttarakhand news: सर्दियों की छुट्टियों में भी खुले रहेंगे स्कूल, जानिए क्यों लिया गया ये फैसला
उत्तराखंड के सरकारी स्कूल में सर्दियों की छुट्टियों में भी स्कूल खुले रहेंगे। शिक्षा विभाग की ओर से इसको लेकर आदेश जारी हुए हैं। सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए वर्चुअल कक्षाओं के माध्यम से विंटर कैंप आयोजित होंगे।

माना जा रहा है कि बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट पिछले सालों में उम्मीद के अनुरूप नहीं रहे। ऐसे में इस बार प्रदर्शन बेहतर करने का दबाव है। जिसके लिए नए प्रयोग किए जा रहे हैं।
उत्तराखंड के सरकारी विद्यालयों में एक जनवरी से सर्दियों की छुट्टियां शुरू हो रही हैं, इसमें कहा गया कि एक से 14 जनवरी तक विंटर कैंप का आयोजन छात्रहित में लिया गया है। समग्र शिक्षा के अपर राज्य परियोजना निदेशक डाॅ. मुकुल कुमार सती ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया है।
इसमें कहा गया कि एक से 14 जनवरी तक विंटर कैंप का आयोजन छात्रहित में लिया गया है। इससे बोर्ड परीक्षाफल में सुधार होगा। ऐसे हर स्कूल में जहां वर्चुअल कक्षाएं स्थापित हैं। इस अवधि में कक्षाएं खुली रहेंगी। जिनमें 12वीं के छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, गणित, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान विषय पढ़ाया जाएगा, जबकि 10वीं के विद्यार्थियों के विज्ञान, गणित व अंग्रेजी के प्रश्नपत्र विशेषज्ञों के सहयोग से हल कराए जाएंगे।
आदेश में कहा गया है कि ऐसे शिक्षकों को छुट्टी में किए गए कार्य के बदले नियमानुसार अवकाश दिया जाएगा। स्थान की उपलब्धता को देखते हुए अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भी इसमें प्रतिभाग का अवसर दिया जा सकता है। उत्तराखंड बोर्ड के छात्र-छात्राओं को अभी डेट शीट का इंतजार है। उम्मीद लगाई जा रही है कि फरवरी से प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू हो सकती हैं। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है। ऐसे में रिजल्ट सुधारने के लिए नए प्रयोग किए जा रहे हैं। उत्तराखंड बोर्ड डेट शीट 2024 UBSE की ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जारी की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications