Uttarakhand news: दिवाली में 5 विधायकों की लगेगी लॉटरी या फिर लंबा इंतजार, कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट तेज
Uttarakhand cabinet extension news: उत्तराखंड में एक बार फिर कैबिनेट विस्तार को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बीच हुई मुलाकात के बाद कैबिनेट विस्तार की खबरें सामने आने लगी हैं। सूत्रों का दावा है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं, इस दौरान हाईकमान से कैबिनेट विस्तार की चर्चा हो सकती है।
हालांकि कुछ जानकारों का कहना है कि बिहार चुनाव के बाद ही कैबिनेट विस्तार संभव है। धामी कैबिनेट में पांच पद खाली चल रहे हैं। इनमें चार पद काफी लंबे समय से खाली हैं जबकि एक पद पूर्व संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद खाली हुआ था। प्रेमचंद के इस्तीफे के बाद से ही कैबिनेट विस्तार की चर्चा हो रही है।

हर बार की तरह इस बार भी दावा है कि 5 विधायकों की जल्द लॉटरी लग सकती है। ये बात सही है कि विधायकों का इंतजार लंबा होता जा रहा है। हर बार मंत्रिमडल विस्तार की चर्चा उड़ती है और फिर कुछ दिन बाद ठंडी हो जाती है। इससे पहले नवरात्र में भी प्रदेश अध्यक्ष भट्ट और सीएम धामी ने इस बात के संकेत दिए थे कि विस्तार किया जाना है। लेकिन लंबे समय तक इस पर कुछ फैसला नहीं हो पाया है।
जानकारों का मानना है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार चुनाव की वजह से हाईकमान इसे टाल रही है। इस बीच सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मुलाकात के बाद एक बार फिर सुगबुगाहट तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि सीएम 17 अक्तूबर को दिल्ली जा सकते हैं, शीर्ष नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद जल्द ही कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा।
पहले मानसून में बारिश से आई आपदा से हुए नुकसान की वजह से सरकार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रही। इसके बाद दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष का मामला और अब बिहार चुनाव हाईकमान की प्राथमिकता में है। ऐसे में प्रदेश का मंत्रिमंडल विस्तार आगे खिसकता जा रहा है। हालांकि अब माना जा रहा है कि जल्द ही हाईकमान हरी झंडी दे सकता है। 2027 में प्रदेश का विधानसभा चुनाव भी है, उसे ध्यान में रखते ही पार्टी निर्णय लेगी।
-
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications