Uttarakhand News: पीएम मोदी ने नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का किया उद्घाटन, सीएम धामी ने दी बधाई
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर के उद्घाटन किए जाने पर देशवासियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'विरासत भी, विकास भी। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का पुनर्निर्माण और संरक्षण हो रहा है। निश्चित रूप से आज भारत के लिए ऐतिहासिक एवं गौरवमयी क्षण है। करीब 800 सालों के लंबे अंतराल के बाद प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बिहार की ज्ञान और मेधा के प्रतीक नालंदा विश्वविद्यालय को पुनर्स्थापित किया जा रहा है। ये प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार के अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि भारत की ऐतिहासिक धरोहरें पुनर्जीवित हो रही हैं। साथ ही सनातन धर्म, सभ्यता और संस्कृति का विकास हो रहा है।'

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के राजगढ़ पहुंचकर नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस का उद्घाटन किया है। पीएम मोदी ने प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के पास नए परिसर का उद्घाटन किया। इससे पहले पीएम मोदी ने यूनिवर्सिटी की धरोहर देखी।
कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर और आसियान देशों के प्रतिनिधियों समेत 17 देशों के राजदूत भी शामिल हुए। कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी प्रधानमंत्री के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर के उद्घाटन किए जाने पर देशवासियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है।
विरासत भी, विकास भी...
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का पुनर्निर्माण और संरक्षण हो रहा है। निश्चित रूप से आज भारत के लिए ऐतिहासिक एवं गौरवमयी क्षण है। करीब 800 सालों के लंबे अंतराल के बाद प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में… pic.twitter.com/DS3rA5aOXh
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 19, 2024












Click it and Unblock the Notifications