Uttarakhand News: अब सिर्फ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से ही कर सकेंगे चार धाम यात्रा, सीएम धामी ने लिया बड़ा फैसला
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में चारधाम यात्रा-2024 की व्यवस्थाओं, पेयजल और विद्युत आपूर्ति के संबंध में समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को 31 मई तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पूरी तरह बंद करने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'सचिवालय में चारधाम यात्रा-2024 की व्यवस्थाओं एवं पेयजल, विद्युत आपूर्ति के संबंध में समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को 31 मई तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पूरी तरह बंद करने के निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या को नियंत्रित करने हेतु टूर ऑपरेटर्स के लिए भी एडवाइजरी जारी करने के लिए निर्देशित किया। जो भी पर्यटक बिना रजिस्ट्रेशन चारधाम यात्रा पर देवभूमि उत्तराखंड आ रहे हैं उनकी सुविधा के लिए पुलिस-पर्यटन विभाग आपसी सामंजस्य से चार धाम के अतिरिक्त भी राज्य के अन्य धार्मिक व आध्यात्मिक पर्यटक स्थलों हेतु डायवर्जन प्लान तैयार करें। चार धाम में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी अनुशासन को ध्यान में रखकर सम्मान के साथ श्रद्धालुओं से व्यवहार करें। इस दौरान अधिकारियों को यात्रा मार्ग एवं चार धाम में पेयजल व विद्युत आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के निर्देश भी दिए। प्रदेश में पिरूल लाओ, पैसे पाओ अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। वर्तमान में वनाग्नि पर काफी हद तक काबू पाया जा चुका है, जल्द से जल्द पूरी तरह वनाग्नि पर नियंत्रण पा लिया जाएगा।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पांच चरण के मतदान संपन्न हो गए हैं। छठे चरण के लिए 25 मई को मतदान होगा। उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान संपन्न हो चुका है। अब उत्तराखंड के बीजेपी नेता नेताओं को अन्य राज्यों की जिम्मेदारी दे दी गई है। वे अन्य राज्यों में जाकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं। उत्तराखंड में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ में थी। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में चारधाम यात्रा-2024 की व्यवस्थाओं, पेयजल और विद्युत आपूर्ति के संबंध में समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को 31 मई तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पूरी तरह बंद करने के निर्देश दिए है।












Click it and Unblock the Notifications