Uttarakhand News: सीएम धामी से दिल्ली में नवनिर्वाचित सांसद अजय भट्ट ने की मुलाकात, प्रचंड जीत पर दी बधाई
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट के निर्वाचित सांसद अजय भट्ट ने मुलाकात की है। इस दौरान सीएम धामी ने नवनिर्वाचित सांसद को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'उत्तराखंड सदन, नई दिल्ली में नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट से निर्वाचित सांसद अजय भट्ट ने भेंट की। इस दौरान उन्हें लोकसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव नतीजे आ गए हैं। चुनाव परिणाम में भाजपा को 240 सीट मिली है। जबकि एनडीए को 293 सीट मिली है। दिल्ली में आज एनडीए की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को नेता चुना गया है। सीएम धामी पार्टी की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली में हैं।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट के निर्वाचित सांसद अजय भट्ट ने मुलाकात की है। इस दौरान सीएम धामी ने नवनिर्वाचित सांसद को बधाई और शुभकामनाएं दी है।












Click it and Unblock the Notifications