Uttarakhand News: हरिद्वार में पहाड़ी से लैंडस्लाइड, रेलवे ट्रैक बाधित, इन ट्रेनों के संचालन पर पड़ा असर
Uttarakhand News: हरिद्वार में काली मंदिर के पास पहाड़ी से भू स्खलन हो गया। पहाड़ी से लैंडस्लाइड होने से रेलवे ट्रैक पर मलबा गिर गया, जिससे ट्रेनों के संचालन प्रभावित हो गया। कुछ दिन पहले भी इसी स्थान पर मलबा आया था। तब भी रेल यातायात प्रभावित हुआ था। ऐसे में रेलवे की ओर से व्यवस्थाएं दुरस्त किया जा रहा है।
काली मंदिर के पास पहाड़ी से भू स्खलन हो गया है। पहाड़ी से रेलवे ट्रैक पर मलबा गिर गया। लोहे की जालियों को तोड़ते हुए बड़े बड़े पत्थर रेलवे ट्रैक पर जमा हो गये। पत्थर गिरने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया। सुरक्षा के चलते रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनों को रोक दिया गया।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार मुरादाबाद मंडल के हरिद्वार -मोतीचूर रेल मार्ग पर आज दिनांक 08.09.2025 को प्रातः लगभग 06:40 बजे पहाड़ के भारी टुकड़े, पेड़ इत्यादि रेल मार्ग पर गिर गए है। जिस कारण ओएचई क्षतिग्रस्त हो गई एवं रेल मार्ग बाधित बाधित हो गया।
हरिद्वार से आगे देहरादून,योगनगरी ऋषिकेश एवं ऋषिकेश मार्ग अवरुद्ध हो गया है। रेलवे की टीम घटना स्थल पर रेल मार्ग को शीघ्र सुचारू करने का कार्य तीव्र गति से कर रहीं हैं एवं पुनः रेल यातायात हेतु शुरू करने के लिए प्रयासरत है।
गाड़ियां प्रभावित हुई-
- 22458( देहरादून - आनंदविहार टर्मिनल वन्देभारत एक्सप्रेस ) JCO दिनांक 08.09.2025 को निरस्त किया
- 54342 (देहरादून - सहारनपुर पैसेंजर ) JCO दिनांक 08.09.2025 को निरस्त किया
- 18478 (योगनगरी ऋषिकेश-पुरी एक्सप्रेस ) JCO दिनांक 08.09.2025 को सायं 17:00 बजे योगनगरी ऋषिकेश से संचालित किया जाएगा।
- 54482( ऋषिकेश -हरिद्वार पैसेंजर) JCO दिनांक 08.09.2025 को निरस्त किया
- 54483 (हरिद्वार -ऋषिकेश पैसेंजर ) JCO दिनांक 08.09.2025 को निरस्त किया
- 13009 (हावड़ा -योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस ) JCO दिनांक 06.09.2025 को हरिद्वार स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया
- 14632 (अमृतसर -देहरादून एक्सप्रेस ) JCO दिनांक 07.09.2025 को ज्वालापुर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया
- 14631(देहरादून -अमृतसर एक्सप्रेस ) JCO दिनांक 08.09.2025 को ज्वालापुर स्टेशन से संचालित किया जाएगा
- 14888 ( बाड़मेर -ऋषिकेश एक्सप्रेस ) JCO दिनांक JCO दिनांक 07.09.2025 को शॉर्ट टर्मिनेट कर हरिद्वार स्टेशन तक ही संचालित किया गया
- 14816 (ऋषिकेश - श्री गंगानगर एक्सप्रेस ) JCO दिनांक 08.09.2025 को हरिद्वार स्टेशन से शॉर्ट ओरिजनेट किया जाएगा। गाड़ी को हरिद्वार स्टेशन से संचालित किया जाएगा।
- 14113 (सूबेदारगंज -देहरादून लिंक एक्सप्रेस ) JCO दिनांक 07.09.2025 को हरिद्वार स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया
- 14114 ( देहरादून -सूबेदारगंज लिंक एक्सप्रेस ) JCO दिनांक 08.09.2025 को शॉर्ट ओरिजनेट किया गया
- 22660 (योगनगरी ऋषिकेश - तिरुवंतपुरम उत्तर एक्सप्रेस ) JCO दिनांक 08.09.2025 को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया
- 12017 ( नईदिल्ली - देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस) JCO 08.09.2025 KO हरिद्वार स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।
- गाड़ी संख्या 12018 (देहरादून -नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस ) JCO दिनांक 08.09.2025 को हरिद्वार स्टेशन से शॉर्ट ओरिजनेट किया जाएगा।
- गाड़ी संख्या 19031 (साबरमती -योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस ) JCO दिनांक 07.09.2025 को हरिद्वार स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।
- गाड़ी संख्या 19032 ( योगनगरी ऋषिकेश -साबरमती एक्सप्रेस ) JCO दिनांक 08.09.2055 को हरिद्वार स्टेशन से शॉर्ट ओरिजनेट किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications