Uttarakhand news: होली पर कैसे पहुंचे घर, परिवहन विभाग और रेलवे की ये है खास तैयारी

होली को लेकर अभी से लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बीच सभी घर पहुंचने और आने जाने की व्यवस्था करने में जुट गए हैं। होली सोमवार 25 मार्च को है। कई दफ्तरों में शनिवार को छुट्टी होने के चलते शुक्रवार से ही बसें और ट्रेन फुल होने लगी है। इसको देखते हुए परिवहन विभाग और रेलवे ने अपनी तैयारियां तेज कर ली हैं।

Uttarakhand news How to reach home on Holi special preparation Transport Department Railways

करीब 30 बसें अतिरिक्त भेजने की तैयारी
होली के त्योहार को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम ने बसों को बढ़ाने की तैयारी भी कर ली है। दिल्ली और देहरादूृन रूट पर सवारियों को देखते हुए 21 मार्च से बसें बढ़ाने की योजना बनाई गई है। परिवहन विभाग की करीब 30 बसें अतिरिक्त भेजने की तैयारी है।

विशेष रेलगाड़ी का संचालन
पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से होली पर होली पर लालकुआं-राजकोट विशेष रेलगाड़ी का संचालन किया जाएगा। लालकुआं-राजकोट-लालकुआं होली विशेष गाड़ी का संचालन 24 मार्च और 31 मार्च को लालकुआं और 25 मार्च, एक अप्रैल को राजकोट से दो फेरों के लिए किया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से होली पर लालकुआं-राजकोट विशेष रेलगाड़ी का संचालन किया जाएगा।

ये रहेगा शिड्यूल
05045 लालकुआं-राजकोट होली विशेष गाड़ी लालकुआं से 13:10 बजे प्रस्थान कर किच्छा से 13:38 बजे, बरेली जं. से 15:09 बजे, दूसरे दिन जयपुर से 00:45 बजे, वांकानेर जं. से 17:32 बजे छूटकर 18:35 बजे राजकोट पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05046 राजकोट-लालकुआं होली विशेष गाड़ी राजकोट से 22:30 बजे प्रस्थान कर वांकानेर से 23:10 बजे, दूसरे दिन सुरेंद्रनगर 00:20 बजे, महेसाना से 02:32 बजे, तीसरे दिन सोरों शुकर क्षेत्र से 00:10 बजे और किच्छा से 03:27 बजे छूटकर लालकुआं 04:05 बजे पहुंचेगी।

प्रोत्साहन योजना जारी
होली के दौरान ड्यूटी करने वाले रोडवेज कर्मचारियों के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम ने प्रोत्साहन योजना जारी कर दी है। यह योजना 22 मार्च से एक अप्रैल तक तक प्रभावी रहेगी। ड्राइवर-कंडक्टरों को इस अवधि में 10 दिन तक ड्यूटी करने पर इस योजना का लाभ मिलेगा। इसके तहत केवल मैदानी मार्गों पर न्यूनतम 2420 किमी बस चलाने पर, मैदानी, पर्वतीय या मिश्रित मार्गों पर कुल 2000 किमी और केवल पर्वतीय मार्गों पर 1800 किमी बस संचालन करने पर 1250 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+