Uttarakhand news: कॉलेजों में एडमिशन के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका,पोर्टल पर इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

उत्‍तराखंड के कॉलेजों में एडमिशन के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका है। अब समर्थ पोर्टल पर प्रवेश के लिए पंजीकरण 20 जून तक हो सकेंगे।

उत्तराखंड के सरकारी विश्वविद्यालयों से संबद्ध राजकीय सहायताप्राप्त अशासकीय एवं निजी महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पंजीकरण की तिथि बढ़ाई गई है।

Uttarakhand news higher education Last chance apply admission colleges can apply samarth portal

सरकारी विश्वविद्यालयों से संबद्ध उच्च शिक्षण संस्थाओं में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए आनलाइन पंजीकरण की तिथि 14 जून तय की गई थी। इसके साथ ही मेरिट के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू किए गए। अब प्रवेश के लिए पंजीकरण की तिथि बढ़ाई गई है। समर्थ पोर्टल पर प्रवेश के लिए पंजीकरण 20 जून तक हो सकेंगे।

प्रदेश में सरकारी विश्वविद्यालयों से संबद्ध उच्च शिक्षण संस्थाओं में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए आनलाइन पंजीकरण की तिथि 14 जून नियत की गई थी। इसे बढ़ाकर अब 20 जून किया गया है।

हायर एजुकेशन के लिए आवेदन करने के लिए 20 जून तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही प्रवेश के लिए मेरिट के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रवेश शुल्क के भुगतान की आनलाइन और आफलाइन, दोनों व्यवस्था है।

उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए पंजीकरण कराने वालों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है। पंजीकरण के साथ प्रवेश प्रक्रिया को शीघ्र संपन्न कराने की सुविधा मिलेगी। समस्त शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं के लिए सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर उन्हें होने वाली किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा। फीस मैनेजमेंट माड्यूल लागू होने के कारण प्रवेश शुल्क के भुगतान में भी छात्र-छात्राओं को कठिनाइयां नहीं हो रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+