Uttarakhand news: फिर महंगी होगी बिजली! जानिए क्यों, कब से और कितना पड़ेगा बिल पर असर
Uttarakhand news: उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी खबर है। आने वाले समय में बिजली उपभोक्ताओं पर महंगाई की मार पड़ सकती है। जिससे बिजली महंगी हो सकती है। अगले दो साल तक 25 पैसे प्रति यूनिट तक बिजली का अतिरिक्त भार चुकाना पड़ सकता है।
यूपीसीएल के केंद्रीय विद्घुत अपीलीय प्राधिकरण में लगातार 783 करोड़ रुपये के तीन केस हारने का सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ने जा रहा है। जिसका असर आने वाले बिजली के बिलों पर पड़ेगा। जो कि 25 रुपए से 125 रुपए तक हो सकता है।

विद्युत नियामक आयोग की ओर से यूपीसीएल को तीन अलग-अलग मामलों में कुल 783 करोड़ का भुगतान करने के आदेश दिए गए हैं। यूपीसीएल को 11 किस्तों में निजी कंपनियों को भुगतान करना है। नुकसान की भरपाई के लिए बिजली के टैरिफ में इसे शामिल करने की तैयारी है। अप्रैल 2026 में जारी होने वाली बिजली दरों का भार उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।
जानकारों की मानें तो यूपीसीएल के अपने नुकसान की भरपाई के अलग ही मानक हैं. इसके तहत महंगी बिजली खरीदने, लाइन लॉस, केस हारने पर होने वाले नुकसान हर बार उपभोक्ता से ही वसूला जाता है। जिसके अनुसार 100 यूनिट तक 25 रुपये, 200 यूनिट तक 50 रुपये, 300 यूनिट तक 75 रुपये, 400 यूनिट तक 100 रुपये और 500 यूनिट तक 125 रुपये बिजली बढ़ेंगे।आयोग से उपभोक्ताओं ने मांग की है कि इन सभी प्रकरण में जनता से अतिरिक्त वसूली न की जाए।
बता दें, हर साल बिजली दरों में लगातार इजाफा हो रहा है। सालाना वृद्धि के साथ ही हर महीने भी अलग से बिजली महंगी की जा रही है। अब हर एक माह में बिजली का बिल भरना पड़ रहा है। जिसका भी विरोध हो रहा है। ऐसे में फिर से महंगी बिजली से भी उपभोक्ताओं में इसको लेकर नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। UPCL के अनुसार उत्तराखंड में कुल 2.9 मिलियन (29 लाख) बिजली उपभोक्ता हैं।












Click it and Unblock the Notifications