पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के ठिकानों पर ईडी की रेड, तीन राज्यों के 16 जगहों पर एक साथ छापेमारी
Uttarakhand news उत्तराखंड में कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के घर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पहुंची हैं। जहां सर्च ऑपरेशन जारी है। इस बीच दिल्ली, उत्तराखंड, चंडीगढ़ तीन प्रदेशों में एक साथ छापेमारी की खबरें भी आ रही हैं।

बताया जा रहा है कि 16 जगहों पर ईडी की छापेमारी जारी है। ईडी की छापेमारी दो अलग-अलग मामलों में चल रही है, जिसमें एक मामला फॉरेस्ट लैंड से जुड़ा और दूसरा एक अन्य जमीन घोटाला है।
Recommended Video
उत्तराखंड में पूर्व केबिनेट मंत्री और कांग्रेस के नेता हरक सिंह के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई जारी है। देहरादून डिफेंस कॉलोनी स्थित हरक सिंह के आवास पर टीम पहुंची।
पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तराखंड में छापेमारी कर रही है। इन तीन राज्यों के 16 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications