Uttarakhand News: बद्रीनाथ धाम के कपाट दर्शन के लिए खुले, सीएम धामी ने मंगलमयी यात्रा के लिए की कामना

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा के लिए सभी श्रद्धालुओं का स्वागत और अभिनंदन करते हुए भक्तजनों की सुखद और मंगलमय यात्रा की कामना की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'जय बदरी विशाल। आज भू वैकुंठ श्री बदरीनाथ धाम के कपाट पूर्ण विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। प्रभु बदरी विशाल से आप भक्तजनों की सुखद व मंगलमय यात्रा की कामना करता हूं।'

cm dhami

आपको बता दें कि बद्रीनाथ धाम के कपाट विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए आज खोल दिए गए हैं। इससे पहले तीन धाम 10 मई को अक्षय तृतीया के मौके पर भक्तों के दर्शनों के लिए खोल दिए गए थे। हरिद्वार में दर्शनार्थियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के मौके पर उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बद्रीनाथ के दर्शन किए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महाराष्ट्र में प्रचार में व्यस्त होने की वजह से दर्शन के लिए नहीं जा पाए। सीएम धामी ने चारधाम यात्रा के लिए सभी श्रद्धालुओं का स्वागत और अभिनंदन करते हुए भक्तजनों की सुखद और मंगलमय यात्रा की कामना की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+